---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar: प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम को मंजूरी, 8 अगस्त को होगा ‘छात्रों की गूंज’

Aaj Ki Taaza Khabar: संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे फिर से शुरू हुई. वहीं, झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र भी आज आरंभ हो गया है. दूसरी ओर, राज्य में आंदोलनरत छात्र सरकार के साथ वार्ता के लिए अपने पांच प्रतिनिधियों का चयन करेंगे.

---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मुंबई में Gen Z और Gen Alpha वर्ग के करीब 2,000 छात्रों से संवाद किया, जिनकी आयु 15 से 19 वर्ष के बीच है.

संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे फिर से शुरू हुई. वहीं, झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र भी आज आरंभ हो गया है. दूसरी ओर, राज्य में आंदोलनरत छात्र सरकार के साथ वार्ता के लिए अपने पांच प्रतिनिधियों का चयन करेंगे.

---विज्ञापन---

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव आज मेटा (Meta) के वैश्विक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे नासिक के दौरे पर हैं, जबकि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल पश्चिम बंगाल के नेताओं के साथ बैठक कर संगठन की स्थिति और नई सरकार के कामकाज की समीक्षा करेंगे.

इसके अलावा, आज विश्वभर में हिरोशिमा दिवस भी मनाया जाएगा, जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुए परमाणु हमले की स्मृति में हर वर्ष 6 अगस्त को आयोजित किया जाता है.

---विज्ञापन---

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

23:29 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीएम योगी ने यूपी की युवा नीति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की

22:24 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: स्ट्रेटेजिक फोर्सेज कमांड और DRDO ने 6 अगस्त 2026 को ओडिशा के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से MRBM अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया

21:29 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिरुवनंतपुरम में आज BJYM ने PSC नियुक्तियों में अनियमितताओं को लेकर सचिवालय तक मार्च किया।

19:29 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट और गंगा के बाकी सभी घाटों पर सुरक्षा बढ़ा दी है

17:23 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: खलीलुर रहमान, अबू ताहेर खान और यूसुफ पठान की अमित शाह से बैठक खत्म

पश्चिम बंगाल के तीन मुस्लिम सांसदों ने संसद भवन स्थित कार्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन पर खलीलुर रहमान, अबू ताहेर खान और यूसुफ पठान के हस्ताक्षर हैं. ज्ञापन में मुर्शिदाबाद से जुड़े दो प्रमुख मुद्दे उठाए गए हैं. पहला, मस्जिदों से माइक्रोफोन और लाउडस्पीकर हटाने के संबंध में पुलिस की कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष और संवेदनशील तरीके से सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को लागू करने की मांग की गई है, ताकि धार्मिक भावनाएं आहत न हों. दूसरा, EPIC ट्रिब्यूनल के लंबित मामलों को लेकर चिंता जताई गई है. सांसदों ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटने के बाद बड़ी संख्या में वास्तविक मतदाता ट्रिब्यूनल के फैसले का इंतजार कर रहे हैं, जिससे पासपोर्ट सत्यापन, भूमि पंजीकरण और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कतें आ रही हैं.

16:14 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कैबिनेट ने लिए दो बड़े फैसले, 32,701 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट ने आज ₹32,701 करोड़ की कुल लागत वाली दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी. गोबरधन (GOBARdhan) योजना के तहत बायोगैस उत्पादन और वितरण को बढ़ावा देने के लिए ₹23,731 करोड़ मंजूर हुए हैं. इसका उद्देश्य जैविक कचरे और गोबर से बायोगैस/सीबीजी उत्पादन बढ़ाना और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है. असम में बाइहाटा चारियाली से तेजपुर तक 4-लेन राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए ₹8,970 करोड़ की मंजूरी मिली है.

16:05 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोनिया गांधी ने नीरज डांगी को बनाया कांग्रेस का व्हिप

15:59 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मगरमच्छ के आंसू बहा रहे राहुल गांधी- बांसुरी स्वराज

15:01 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हमें PM का माफीनामा, गृह मंत्री का बयान चाहिए: खरगे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “राज्यसभा सांसदों ने आज चेयरमैन से मिलकर विनती की कि हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए. उन्हें सदन में बुलाइए. ये छोटी बातें हैं. हम आकाश में क्या चल रहा है, दुनिया के किस कोने में क्या चल रहा है, इसका जवाब नहीं चाहते. हम पुलिस की कार्रवाई के बारे में ही पूछ रहे हैं लेकिन वे लोग लापता हैं. अगर आप विद्यार्थियों को उनका आंदोलन वापस लेने के लिए कहना चाहते हैं तो आप उनसे अपील भी कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा भी नहीं किया. चेयरमैन ने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री को बताया कि सदन और सभी की इच्छा है कि केंद्रीय गृह मंत्री सदन में आएं और कुछ कहें.”

14:54 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: युवाओं के लिए खुद को शुभचिंतक बताना, यह BJP की आदत है- झारखंड मंत्री

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रांची, झारखंड: राज्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा, 'युवाओं के आंदोलन में कूद पड़ना और खुद को उनका शुभचिंतक बताना- यह BJP की आदत है. आज वे लोग सदन के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. किसलिए? JPSC के लिए? JPSC में भ्रष्टाचार की नींव किसने रखी थी?... हम युवाओं के साथ हैं. एक कमेटी बनाई गई है; हम बातचीत के लिए जा रहे हैं. उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी और यह विरोध-प्रदर्शन खत्म हो जाएगा...'

14:43 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तरुण तेजपाल मामले में आया फैसला न्याय की जीत है- गोवा सीएम

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पणजी : गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, 'तरुण तेजपाल मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने आज जो फैसला सुनाया है, वह न्याय की जीत है. चूंकि यह घटना गोवा में हुई थी, इसलिए मामले पर लगातार नजर रखना गोवा पुलिस और सरकार की जिम्मेदारी थी. हमारी सरकार ने इस मामले को पूरी गंभीरता से आगे बढ़ाया और आज फैसला आ गया है.'

14:39 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे- तहलका मैगजीन के संस्थापक तरुण तेजपाल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गोवा : 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद, तहलका मैगजीन के संस्थापक तरुण तेजपाल ने कहा, 'हम निश्चित रूप से सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. वे राजनीतिक बदले की भावना और तहलका के काम की वजह से मेरे पीछे पड़े हैं. हमने ट्रायल कोर्ट में 7.5 साल तक केस लड़ा और बरी हो गए. जो लोग उनके साथ हैं, वे बरी हो जाते हैं, लेकिन वे उनके पीछे पड़ते हैं जिन्होंने उनके खिलाफ लिखा है. उमर खालिद और शरजील इमाम कई सालों से जेल में हैं. तहलका की रिपोर्टिंग से शायद उन्हें कुछ राजनीतिक नुकसान हुआ हो या उनके निजी हितों को चोट पहुंची हो. वे पिछले 13 सालों से बदले की भावना से मेरे पीछे पड़े हैं. मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि ऐसे जज होंगे जो सच देखेंगे. हम सबूत सबके सामने रखेंगे.'

14:14 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा है. हाई कोर्ट ने पहलवान सुशील की जमानत याचिका की खारिज कर दी है. वह 2021 में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में आरोपी हैं. इससे पहले पहलवान सुशील कुमार की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी थी.

13:54 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रेस कॉन्फ्रेंस में खड़गे ने उठाया छात्र आंदोलन का मुद्दा

प्रेस कॉन्फ्रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'छात्रों के ऊपर बर्बरता हुई जिन चीज़ों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए उस सारी चीजों का इस्तेमाल विद्यार्थियों पर किया. विद्यार्थियों को हटाने के लिए जो तरीका अपनाया गया वो ग़लत था. क्या पुलिस ने अपने मन से ऐसा किया लड़कियों को पीटा गया मारा गया उसके ऊपर हाउस में स्टेटमेंट देने में क्या मजबूरी है ये एरोगन्स दिखाता है.'

13:32 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊः CM योगी ने दी उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को अपनी श्रद्धांजलि दी.

13:03 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को जान से मारने की धमकी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली है. विदेश में बैठे गैंगस्टर जीशान अख्तर ने धमकी दी है. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में जीशान अख्तर भी शामिल था. अख्तर ने सोशल मीडिया पर वॉइस नोट भेज कर जान से मारने की धमकी दी है.

12:44 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कृपया विपक्ष की भावनाओं को गृह मंत्री तक पहुंचाएं- राज्यसभा सभापति

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राज्यसभा सभापति ने किरेन रिजिजू से कहा, “कृपया विपक्ष की भावनाओं को गृह मंत्री तक पहुंचाएं.

* केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'नियमों के अनुसार आप रोज-रोज एक ही भाषण दोहरा नहीं सकते. आप सभापति को निर्देश भी नहीं दे सकते.'

* रिजिजू ने कहा, 'संसदीय कार्य मंत्री के तौर पर मैं सदन के नए सदस्य पवन खेड़ा का स्वागत करना चाहता हूं, लेकिन कांग्रेस के लगातार हंगामे और नारेबाजी के कारण पवन खेड़ा जैसे नए सदस्यों को बोलने का मौका नहीं मिल पा रहा है.'

* इस पर सभापति ने रिजिजू से कहा, 'कृपया विपक्ष की भावनाओं को गृह मंत्री तक पहुंचाएं.'

12:42 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सत्ता पक्ष को विपक्ष की मांग पर इंश्योर करना चाहिए- सभापति

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राज्य सभा में कांग्रेस के हंगामे और इस मांग पर कि गृह मंत्री सदन में आकर जवाब दें, सभापति ने संसदीय कार्यमंत्री किरन रीजीजू से सदन में कहा. आप संसदीय कार्य मंत्री है, आपकी जिम्मेदारी है विपक्ष की भावना का ख्याल रखना, आपको इनकी भावना के हिसाब से इनकी मांग पर इंश्योर करना चाहिए.

12:37 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद भवन में पीएम मोदी की अध्यक्षता में होगी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज केंद्रीय कैबिनेट बैठक दोपहर 1 बजे से संसद भवन परिसर में पीएम मोदी की अध्यक्षता में होगी.

सूत्रों के मुताबिक एजेंडा -

* कंप्रेस्ड बायो गैस (CBG) उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नई योजना को मंजूरी मिल सकती है.

* GOBARdhan Initiative के तहत CBG को प्रोत्साहित करने वाली नई स्कीम पर कैबिनेट की मुहर संभव.

* GOBARdhan का पूरा नाम Galvanizing Organic Bio-Agro Resources Dhan है.

* इस योजना के लिए करीब ₹24,000 करोड़ की मंजूरी मिल सकती है.

* CBG उत्पादन, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और पाइपलाइन कनेक्टिविटी के लिए वित्तीय सहायता दिए जाने का प्रस्ताव.

12:36 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड के छात्रों के लिए कांग्रेस के पास समय नहीं है- तरुण चुघ

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर बीजेपी सांसद तरुण चुघ ने कहा, 'गठबंधन सरकार में छात्र संघर्ष कर रहे हैं और अपनी बात रख रहे हैं. लेकिन कांग्रेस पार्टी के 'बुद्धिजीवी' नेता के पास इसके लिए एक मिनट भी नहीं है... यह कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का दोहरा चरित्र है. देश देख रहा है कि कैसे कांग्रेस छात्रों के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाती है. वे बसों में भरकर आकर आंदोलनों को हाईजैक करने की कोशिश भी करते हैं. यहां झारखंड के छात्रों के लिए समय नहीं है. इससे पता चलता है कि कांग्रेस का दोहरा चरित्र और दोहरा चेहरा है.'

12:32 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्र सरकार कांग्रेस से डर गई है- कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की बुकिंग रद्द होने पर कांग्रेस सांसद वर्षा एकनाथ गायकवाड़ ने कहा, 'सरकार कांग्रेस की गतिविधियों से डरी हुई और पूरी तरह बौखलाई हुई है. राहुल गांधी ने लगातार छात्रों से जुड़े मुद्दे उठाए हैं, खासकर परीक्षा के पेपर लीक होने का मामला. हम तीन हफ़्तों से संसद में जवाब मांग रहे हैं... यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में होना है, एक ऐसा राज्य जहां राम मंदिर का मुद्दा अभी बहुत अहम है...'

RSS प्रमुख मोहन भागवत के 'जेन Z' (Gen Z) को संबोधित करने पर वह कहती हैं, 'उन्हें सबसे पहले अपनी पार्टी के नेताओं से बात करनी चाहिए और उन्हें समझाना चाहिए कि उन्हें संसद में आना चाहिए और जनता को जवाब देना चाहिए...'

12:14 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अफसोस है कि सरकार बचाव कर रही है- चंदा चोरी मामले पर SP सांसद

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली | राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर SP सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "...यह अफ़सोस की बात है कि सरकार इस पर कुछ नहीं कर रही है। वह अपना बचाव कर रही है और सदन में कोई बयान देने या चर्चा करने से बच रही है। इसी वजह से सदन बार-बार स्थगित हो रहा है।"

11:41 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद में विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा- प्रिया सरोज

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली : CJP प्रदर्शनकारियों पर 20 जुलाई को हुई 'पुलिस कार्रवाई' के विरोध में विपक्ष के प्रदर्शन पर SP सांसद प्रिया सरोज ने कहा, 'सरकार न तो कोई बयान जारी कर रही है और न ही हमें संसद में बोलने का मौका दे रही है.'

11:40 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्लीः राउज एवेन्यू कोर्ट में टली पेपर लीक मामले की सुनवाई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NEET UG पेपर लीक मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी के वकील को चार्जशीट की सॉफ्ट कॉपी दी है. कोर्ट ने कहा कि हर मिनट कीमती है. उम्मीद है कि कोर्ट कल चार्जशीट पर संज्ञान लेगी. कोर्ट ने दिनेश बिवाल और विकास बिवाल की जमानत पर सुनवाई 18 अगस्त तक टाल दी, क्योंकि उनके वकील ने चार्जशीट को पढ़ने के लिए समय मांगा था.

10:53 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली क्राइम ब्रांच की AHTU ने छह नाबालिगों को परिजनों से मिलाया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लापता नाबालिगों (दो लड़कियां और चार लड़के) को दिल्ली के विभिन्न इलाकों से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलाने में सफलता हासिल की है. पुलिस के अनुसार सभी मामलों में तकनीकी निगरानी, स्थानीय सूचनाओं और संवेदनशील जांच के जरिए बच्चों का पता लगाया गया.

पहले मामले में प्रेम नगर थाना क्षेत्र से नवंबर 2024 से लापता 17 वर्षीय किशोरी को बरामद किया गया. पूछताछ में उसने बताया कि वह प्रेम संबंध के चलते अपनी मर्जी से घर छोड़कर चली गई थी. दूसरे मामले में वर्ष 2023 से लापता 15 वर्षीय किशोरी को भी प्रेम नगर इलाके से खोज निकाला गया. उसने भी अपनी इच्छा से एक युवक के साथ घर छोड़ने की बात स्वीकार की.

10:16 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मेरी आज भी भूख हड़ताल जारीः देवेंद्र नाथ महतो

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड के रांची में छात्र नेता और JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, “सोनम वांगचुक से बात करने के बाद मैं जल ग्रहण कर रहा हूं. अभी भी भूख हड़ताल जारी है. आज भूख हड़ताल का पांचवां दिन है. ये तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी सभी मांगे पूरी नहीं होगी, साथ ही झारखंड के सभी छात्र संतुष्ट नहीं हो जाते हैं. आज सरकार से बातचीत होनी है.”

10:16 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुरुग्रामः भारी बारिश के अलर्ट के बीच WFH की सलाह

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा के गुरुग्राम में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए ‘वर्क फ्रॉम होम’ करने की सलाह दी गई है. गुरुग्राम पुलिस की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि गुरुग्राम में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए, शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना जताई जा रही है.

09:15 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबईः खुदकुशी से जुड़े केस में 4 आरोपी गिरफ्तार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित लोखंडवाला इलाके के एक सैलून में काम करने वाले 27 वर्षीय कर्मचारी की कथित आत्महत्या के मामले में बांगुर नगर पुलिस ने उसके चार सहकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि सैलून में कार्यरत 4 सहकर्मी लंबे समय से उसके पति को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे.

08:52 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UP: पंचायत चुनाव कराने में देरी पर HC चिंतित

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कराने में देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार को संविधान का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में निर्वाचित स्थानीय निकायों का कार्यकाल खत्म होने से कम से कम 2 साल पहले ही चुनाव की तैयारियां शुरू करनी चाहिए. कोर्ट ने कहा कि बहुत पहले से तैयारियां शुरू करने से यह तय करने में मदद मिलेगी कि पंचायत चुनाव पांच साल के भीतर पूरे हो जाएं.

08:31 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के नार्थ ईस्ट के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: * केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के पूर्वोत्तर दौरे का आज तीसरा दिन.

* आज नड्डा अरुणाचल प्रदेश के कीयी प्योनोर जिले के याजाली पहुंचेंगे.

* फ्लैश फ्लड और बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे.

* क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों और राहत शिविरों का निरीक्षण करेंगे.

* प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जानेंगे.

* राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य व्यवस्था और राहत कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे.

08:03 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में शेख हसीना की लाइव बातचीत पर बांग्लादेश नाराज

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने दिल्ली में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मीडिया के साथ वर्चुअल बातचीत पर नाराज़गी जताई है.मंत्रालय ने ट्वीट किया, “बांग्लादेश इस बात से नाराज़ है कि नरसंहार की दोषी और फ़रार शेख हसीना को आज शाम नई दिल्ली में मीडिया से लाइव बातचीत करने की इजाजत दी गई, जहां उन्होंने और उनके साथियों ने बांग्लादेश और वहां के लोगों के खिलाफ जहरीली बातें कहीं.

07:46 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रतापगढ़ः मकान ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा हो गया है. मकान गिरने की वजह से परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है. जर्जर हो चुके मकान में लगातार बारिश की वजह से जमींदोज हो गया. सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी, फायर ब्रिगेड की टीम समेत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए और मलबा हटाया.

06:49 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामला, CID ने 5 और आरोपियों को पकड़ा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड में JPSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने बुधवार को पांच और लोगों को गिरफ्तार किया. अब गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या 19 हो गई है.

06:48 (IST) 6 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रूस में भारतीय कर्मचारियों की संख्या 1 लाख पार- राजदूत विनय कुमार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत और रूस के बीच राजनयिक संबंधों पर, रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार कहते हैं, “एक नई बात यह है कि रूसी इंडस्ट्री में कुशल भारतीय कर्मचारियों की संख्या बढ़ रही है. हमारा मोटा अनुमान है कि 3 साल पहले रूस में लगभग 10,000-15,000 भारतीय कर्मचारी थे, जो अब बढ़कर 1,00,000 से ज्यादा हो गए हैं.

First published on: Aug 06, 2026 06:46 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola