Live Updates
00:04 (IST) 06 Aug 2026
पुंछ: एलओसी के पास बारूदी सुरंग धमाका, सेना के दो जवान घायल

पुंछ: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास मेंढर सेक्टर के कांगड़ा गली इलाके में एक बारूदी सुरंग (लैंडमाइन) विस्फोट में सेना के दो जवान घायल हो गए।

गश्त के दौरान सेना के जवानों ने इस लैंडमाइन को देखा था, जिसे निष्क्रिए (defuse) करने के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया था। डिफ्यूज़ करने की प्रक्रिया के दौरान ही जोरदार विस्फोट हो गया। घायल जवानों को तुरंत इलाज के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घुसपैठ रोधी प्रणाली के तहत अग्रिम इलाकों में बारूदी सुरंगें बिछाई जाती हैं, जो अक्सर बारिश के पानी में बहकर अपनी जगह से खिसक जाती हैं।

22:54 (IST) 05 Aug 2026
लोकसभा में कल पेश होगा FCRA संशोधन विधेयक, अमित शाह करेंगे पेश

नई दिल्ली: केंद्र सरकार कल लोकसभा में विदेशी अंशदान विनियमन (FCRA) संशोधन विधेयक पेश करने की तैयारी में है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस विधेयक को सदन के पटल पर रखेंगे। इस बिल का मुख्य उद्देश्य विदेशी चंदा प्राप्त करने वाले गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) की निगरानी बढ़ाना और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

---विज्ञापन---

22:25 (IST) 05 Aug 2026
फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर एक्शन: 135 रद्द, 45,000 से अधिक संदेह के घेरे में

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार के राज्य सचिवालय (नवान्न) ने फर्जी SC, ST और OBC प्रमाण-पत्रों के खिलाफ बड़े पैमाने पर जांच अभियान शुरू किया है। अब तक 1,22,117 प्रमाण-पत्रों का सत्यापन पूरा हो चुका है, जिनमें से 135 फर्जी प्रमाण-पत्र रद्द कर दिए गए हैं और 45,000 से अधिक दस्तावेज जांच के दायरे में हैं। प्रशासन का कहना है कि धांधली और अवैध रूप से जारी किए गए प्रमाण-पत्रों को बख्शा नहीं जाएगा तथा इसमें शामिल अधिकारियों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

22:23 (IST) 05 Aug 2026
अभिषेक बनर्जी को राहत, HC ने 21 अगस्त तक बढ़ाई रोक

कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के आमतला स्थित पार्टी कार्यालय को ध्वस्त करने पर लगी अंतरिम रोक की अवधि 21 अगस्त तक बढ़ा दी है। न्यायमूर्ति शुव्रा घोष की पीठ ने मामले पर सुनवाई करते हुए संबंधित स्थान पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त को तय की है।

---विज्ञापन---

21:58 (IST) 05 Aug 2026
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, 5 और गिरफ्तार

रांची: झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और पेपर लीक मामले की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। सीआईडी ने बुधवार को छापेमारी कर इस मामले में संलिप्त 5 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस भर्ती घोटाले में अब तक गिरफ्तार होने वाले आरोपियों की कुल संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

21:11 (IST) 05 Aug 2026
दतिया उपचुनाव परिणाम: बदले की राजनीति को जनता ने नकारा, बोले जीतू पटवारी

ग्वालियर: दतिया उपचुनाव नतीजों पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि राज्य की जनता ने बदले की राजनीति को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत जनहित के मुद्दों को और मजबूती से उठाने की जिम्मेदारी लाती है। जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री से इस जनादेश को समझने और सकारात्मक सोच के साथ विकास पर ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में करीब 6 लाख कांग्रेस परिवारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए हैं, जिनके खिलाफ पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के बाद अब पार्टी सेल्स को सशक्त किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

19:10 (IST) 05 Aug 2026
बिहार: पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश बिहार विधान परिषद के लिए मनोनीत

पटना: बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को राज्यपाल द्वारा बिहार विधान परिषद (MLC) का सदस्य मनोनीत कर दिया गया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश वर्तमान में सम्राट चौधरी सरकार में मंत्री हैं, लेकिन वे किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे। हाल ही में भाजपा विधान पार्षद देवेश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई राज्यपाल मनोनीत कोटे की सीट पर उनका मनोनयन किया गया है। इस मनोनयन के साथ ही उनकी संवैधानिक अनिवार्यता पूरी हो गई है और वे विधान परिषद के सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

19:07 (IST) 05 Aug 2026
मेरे खिलाफ गढ़े जा रहे हैं फर्जी नैरेटिव, प्रेस काफ्रेंस में बोलीं शेख हसीना

हसीना ने अपने खिलाफ चल रहे मामलों और ट्रिब्यूनल के फैसलों को एकपक्षीय बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ जनता के बीच नकारात्मक माहौल बनाने के लिए फर्जी नैरेटिव गढ़े जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

19:05 (IST) 05 Aug 2026
'सुनियोजित तरीके से झूठ फैलाया गया'

शेख हसीना ने आरोप लगाया कि 2024 के घटनाक्रम और उनकी सरकार के खिलाफ जन-आंदोलन के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और स्थानीय मीडिया के जरिए सुनियोजित तरीके से भ्रामक जानकारियां और झूठ फैलाया गया ताकि उनकी सरकार को अस्थिर किया जा सके।

19:02 (IST) 05 Aug 2026
बांग्लादेश विफल राज्य बना, भारत के लिए चिंता जरूरी: शेख हसीना

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत में अपने प्रवास के दौरान नई दिल्ली में आयोजित एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पड़ोसी देश की मौजूदा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उनकी सरकार हटने के बाद बांग्लादेश अराजकता और इस्लामिक कट्टरपंथ की राह पर बढ़ रहा है और धीरे-धीरे एक ‘विफल राज्य’ बनने की ओर अग्रसर है।

---विज्ञापन---

18:52 (IST) 05 Aug 2026
'दिल्ली के प्रदर्शन में फायरिंग नहीं हुई', राहुल गांधी के आरोपों पर BJP के संबित पात्रा का पलटवार

भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी के दावों को पूरी तरह से खारिज और भ्रामक बताया। उन्होंने कहा, मैं एक बार फिर बहुत जिम्मेदारी और स्पष्टता के साथ यह बात कहना चाहता हूं कि 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान कोई गोली नहीं चलाई गई थी। भाजपा ने संसद के भीतर और बाहर पहले भी यह रुख साफ किया है। इससे पहले संबित पात्रा ने अपनी बात की शुरुआत करते हुए साफ किया कि उनकी यह प्रेस ब्रीफिंग राहुल गांधी के बयानों का जवाब देने के लिए है, न कि उन युवाओं या बच्चों के लिए जो उनके साथ मौजूद थे। पात्रा ने कहा, ‘बच्चे तो बच्चे होते हैं और वे हमारे देश का भविष्य हैं। मेरी यह बात पूरी तरह से राहुल गांधी को निर्देशित है।’

18:45 (IST) 05 Aug 2026
गृह मंत्री अमित शाह पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर BJP ने पलटवार

भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जब कोई फायरिंग हुई ही नहीं, तो गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आदेश दिए जाने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि किसी भी प्रदर्शन स्थल पर बल प्रयोग का निर्णय वहां मौजूद मजिस्ट्रेट द्वारा लिया जाता है, न कि केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा।

---विज्ञापन---

18:43 (IST) 05 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी के दावों पर BJP का पलटवार, 'प्रदर्शन के दौरान कोई गोलीबारी नहीं हुई'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा दिल्ली में छात्र प्रदर्शनों के दौरान पुलिस फायरिंग और गृह मंत्री अमित शाह पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर BJP ने जोरदार पलटवार किया है। भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी के बयानों को सफेद झूठ और भ्रामक करार दिया।

18:23 (IST) 05 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वडोदरा: महिला डॉक्टर की कार से कुचलकर 3 साल के मासूम की मौत, लीपापोती के आरोप

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वडोदरा: गुजरात के वडोदरा स्थित जमनाबाई अस्पताल परिसर में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। अस्पताल में कार्यरत महिला डॉक्टर (डॉ. गुड़िया प्रमोद सिन्हा) की कार की चपेट में आने से 3 वर्षीय मासूम बच्चे (निवेद अंगारी) की मौत हो गई। अस्पताल परिसर में चल रहे कंस्ट्रक्शन काम में लगे मजदूर का बच्चा खेलते समय कार की चपेट में आ गया था। गाड़ी रिवर्स करते वक्त हुए हादसे के बाद मासूम को तुरंत एसएसजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस और अस्पताल प्रशासन पर मामले को दबाने व लीपापोती करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

---विज्ञापन---

18:21 (IST) 05 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 20 मिनट में एयरपोर्ट पहुंचे लिवर ट्रांसप्लांट मरीज

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नई दिल्ली: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक बार फिर तत्परता और इंसानियत की मिसाल पेश की है। लिवर ट्रांसप्लांट के लिए हैदराबाद जा रहे एक मरीज को समय पर फ्लाइट दिलाने के लिए पुलिस ने विशेष ग्रीन कॉरिडोर बनाया। 4 अगस्त की शाम मरीज को सर गंगा राम अस्पताल से IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 ले जाया जाना था। शाम के भारी ट्रैफिक के बावजूद ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल सनी, हेमराज और सुखविंदर के समन्वय से करीब 20 किमी का रास्ता महज 20-22 मिनट में तय कर लिया गया। समय पर एयरपोर्ट पहुंचने से मरीज फ्लाइट पकड़कर हैदराबाद के लिए रवाना हो सका। मरीज के परिजनों ने दिल्ली पुलिस का आभार जताया है।

16:29 (IST) 05 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मंत्री ललन सिंह का फर्जी PS बनकर IG जेल को फोन करने वाला गिरफ्तार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का फर्जी पर्सनल सेक्रेटरी बनकर बिहार के आईजी (जेल) को फोन करने वाले धीरज शर्मा को पटना पुलिस ने लखीसराय से गिरफ्तार कर लिया है।

अरवल निवासी धीरज ने भागलपुर जेल में बंद एक कैदी को बेऊर जेल ट्रांसफर कराने के लिए मंत्री का फर्जी प्रतिनिधि बनकर फोन किया था। मंत्री कार्यालय से पुष्टि होने के बाद कि धीरज नाम का कोई व्यक्ति वहां कार्यरत नहीं है, पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और मामले में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है।

---विज्ञापन---

14:53 (IST) 05 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब विधानसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब विधानसभा की कार्यवाही कल गुरुवार सुबह 10 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. हालांकि विधानसभा परिसर में ही पंजाब कैबिनेट की बैठक जारी है.

14:52 (IST) 05 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UP विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट पास कर दिया गया है. इस बीच विपक्ष की ओर से भारी हंगामा किया जा रहा है और वेल में प्रदर्शन भी किया. इस वजह से सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई.

---विज्ञापन---

14:45 (IST) 05 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की तैयारी-सूत्र

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सूत्रों का कहना है कि परिसीमन और महिला आरक्षण संशोधन बिल के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है. 13 अगस्त को जारी मानसून सत्र खत्म हो रहा है. लेकिन इसके बाद सत्रावसान नहीं किया जाएगा ताकि जल्दी ही सत्र फिर बुलाया जा सके.

14:44 (IST) 05 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PDA में पी की फुल फॉर्म पंडित: अखिलेश यादव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब से PDA से हारे हैं तब से लोग नई-नई परिभाषा बनाते हैं. PDA में पी की फुल फॉर्म पंडित है. Pd पंडित का शॉर्ट फॉर्म है जितना पीड़ा बढ़ाओगे PDA उतना ही मजबूत होगा. हम लोगों को यूपी में प्रताड़ित किया गया है. बहुत घटनाएं हुई है. याद होगा जब गाड़ी पलटाई गई थी तब गाड़ी नहीं पलटाई थी बल्कि सरकार बचा ली गई थी. सेटेलाइट इमेज निकाली जाएगी तो पता चल जाएगा गाड़ी किसने पलटाई थी.

---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और अवामी इत्तेहाद पार्टी समेत कई क्षेत्रीय राजनीतिक दल आज 'काला दिवस' (यौम-ए-सियाह) मनाया. इस दौरान विभिन्न स्थानों पर विरोध कार्यक्रम आयोजित किए गए.

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में मुंबई के दादर इलाके में 'हल्ला बोल मोर्चा' निकाला गया.

---विज्ञापन---

वहीं, महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (MARD) की हड़ताल के आह्वान के चलते मुंबई के केईएम, सायन, नायर और जे.जे. अस्पताल सहित राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों की ओपीडी सेवाएं आज बंद रहेंगी. हालांकि, मरीजों की सुविधा को देखते हुए सभी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी.

इधर, उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र में आज का दिन मुख्य रूप से विधायी कार्यों के लिए निर्धारित है. सदन में नए विधेयकों को पेश किए जाने के साथ-साथ लंबित बिलों पर भी विस्तृत चर्चा की गई.

---विज्ञापन---

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---