---विज्ञापन---
शिरोमणी अकाली दल की नेता ओर सांसद हरसिमरत कौर बादल ने सुखबीर बादल के हमले में इस्तेमाल हुई नुकीली कर्च ओर 150 से जायदा लगे टांको की तस्वीर दिखाते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है कि नांदेड़ साहिब ओर अमृतसर में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की जांच करवाई जाए।
---विज्ञापन---
watch उज्जैन(मध्य प्रदेश): RPF कॉन्स्टेबल ने महिला यात्री की जान बचाई जो चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसल गई थी।
(सोर्स: रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट उज्जैन) pic.twitter.com/Ea9pwyaxPT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के जल उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है. दिल्ली जल बोर्ड ने 100% LPSC माफी की समय-सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दी है. दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि यह दिल्ली में कई परिवारों के लिए पानी का पुराना बिल सालों तक चिंता का कारण बना रहता है. यह उन्हें कुछ राहत के साथ उस मामले को हमेशा के लिए खत्म करने का मौका देने के बारे में है. बस मूल राशि (प्रिंसिपल अमाउंट) का भुगतान करें और पूरा LPSC माफ कर दिया जाएगा.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के जमुई में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में रविवार को हादसा हो गया. निशांत के काफिले में चल रहीं दो गाड़ियां आपस में भिड़ गईं. बताया जा रहा है कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) जिलाध्यक्ष की थार गाड़ी को पीछे चल रही स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. गनीमत रही कि हादसे में कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई और ना ही किसी को चोट आई. हालांकि, इस घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हंगरी में एक बस के खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई यात्री घायल हो गए हैं. पुलिस ने इसकी जानकारी दी है.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और सोनिया गांधी पर बड़ा हमला बोला है. शाह ने कहा कि वोट बैंक के लिए कांग्रेस ने वंदे मातरम् को भुला दिया. कांग्रेस मुख्यालय में पाप हुआ है. वंदे मातरम् को गाने से रोक गया. सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 13,000 करोड़ की ड्रग तस्करी मामले में फरार अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाया गया है. पुणे कोर्ट में आज उसकी पेशी है. उसे जून 2026 में यूएई में इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर गिरफ्तार किया गया था.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर रेखा गुप्ता की सरकार ने दिल्ली वालों को सौगात दी है. सरकार ने 25 नई अटल कैंटीन की शुरुआत की है. दिल्ली सरकार ने पिछले साल अटल कैंटीन योजना की शुरुआत की थी. अब तक राजधानी दिल्ली में 75 अटल कैंटीन चल रही थीं. आज 25 नई कैंटीन शुरू होने के बाद दिल्ली में अटल कैंटीन की कुल संख्या बढ़कर 100 हो गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में सफाई कर्मचारी अनिल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. हमलावर मौके से भाग गया, जिसके बाद एमसीडी के सफाई कर्मचारियों लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पर हंगामा कर रहे हैं.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UGC-NET जून 2026 की 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है. आंसर की को चुनौती देने का विंडो 16 से 18 अगस्त 2026 तक खुला रहेगा. उम्मीदवार 18 अगस्त रात 11:59 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी में अगले चार दिन तेज बारिश की संभावना है. इसके लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने विमल इलायची ऐड को लेकर एक्टर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. FDA को शक है कि यह ऐड बैन विमल पान मसाला का इनडायरेक्ट या सरोगेट प्रमोशन हो सकता है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आशीष बनर्जी की आत्महत्या को लेकर टीएमसी सांसद समीरुल इस्लाम ने कहा कि आशीष बीरभूम के सबसे ईमानदार और बहुत पढ़े-लिखे व्यक्ति थे. उनसे प्रेरित होकर कई लोग राजनीति में आए. उनके सुसाइड नोट के अनुसार, शायद विपक्षी पार्टी ने उन्हें बदनाम किया था. यह न केवल बीरभूम के लिए बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल के लिए एक नुकसान है. सुसाइड नोट के आधार पर जांच होनी चाहिए. वे 5 बार विधायक और पूर्व अधिकारी थे.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वाराणसी एयरपोर्ट से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. हथियार की जांच के दौरान यात्री के पिस्टल से एक राउंड फायर हो गया. इससे दो लोग घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जांच चल रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फुटबॉल खेलते समय करंट लगने से छात्र की मौत हो गई. निजामपुरा की न्यू इरा स्कूल में यह दुखद घटना घटी. स्कूल के मैदान में फुटबॉल खेल रहा छात्र अचानक बिजली के खंभे को छू गया. खंभे में करंट होने के कारण बच्चे को जोरदार झटका लगा. 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले 15 वर्षीय छात्र की मौत हो गई. अस्पताल में इलाज मिलने से पहले ही छात्र की मौत हो चुकी थी. छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए SSG अस्पताल भेजा गया है और फतेहगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान के झालावाड़ में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. पातलियापीर दरगाह घाटी पर बेकाबू बस ने जियारत करने आये 8 के करीब जायरीनों को कुचल दिया. हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. माना जा रहा है कि बस के ब्रेकफेल हो गए थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर पश्चिमी दिल्ली के एक होटल में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पेशे से मेकअप आर्टिस्ट ने अपने सोशल मीडिया दोस्त पर आरोप लगाया है. कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पीने के लिए दिया और उसके बाद युवती से दुष्कर्म किया गया. युवती अस्पताल में भर्ती. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar: पंजाब-हरियाणा के दाता सिंह वाला-खनौरी बॉर्डर से आज ‘किसान बचाओ पदयात्रा’ की शुरुआत हुई. किसान करीब 228 किलोमीटर का सफर तय करते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचेंगे. वहीं, विदेश में संपत्ति रखने वाले छोटे करदाताओं के लिए वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग की ओर से नए नियम आज से प्रभावी हो रहे हैं.
पश्चिम बंगाल में भी आज से आयुष्मान भारत योजना लागू की जा रही है. सरकार के मुताबिक, इसका लाभ करीब 1.5 करोड़ परिवारों यानी लगभग 6 करोड़ लोगों को मिलने की संभावना है.
---विज्ञापन---
शिक्षा क्षेत्र में यूजीसी नेट और सीएसआईआर नेट की प्रोविजनल आंसर-की आज जारी की जाएगी.
इसके अलावा, विशाखापत्तनम में 19 अगस्त से आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक आयोजित होगी. बैठक में Gen-Z के साथ जुड़ाव बढ़ाने, संगठन के विस्तार और विभिन्न संगठनों के बीच बेहतर तालमेल जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.
---विज्ञापन---
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…
---विज्ञापन---