#watch जाजपुर (ओडिशा): जाजपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फायर सर्विस विभाग ने बचाव अभियान चलाया। pic.twitter.com/EdjPlH9QvZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2026
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar: पंजाब-हरियाणा के दाता सिंह वाला-खनौरी बॉर्डर से आज ‘किसान बचाओ पदयात्रा’ की शुरुआत हुई. किसान करीब 228 किलोमीटर का सफर तय करते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचेंगे. वहीं, विदेश में संपत्ति रखने वाले छोटे करदाताओं के लिए वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग की ओर से नए नियम आज से प्रभावी हो रहे हैं.
पश्चिम बंगाल में भी आज से आयुष्मान भारत योजना लागू की जा रही है. सरकार के मुताबिक, इसका लाभ करीब 1.5 करोड़ परिवारों यानी लगभग 6 करोड़ लोगों को मिलने की संभावना है.
शिक्षा क्षेत्र में यूजीसी नेट और सीएसआईआर नेट की प्रोविजनल आंसर-की आज जारी की जाएगी.
इसके अलावा, विशाखापत्तनम में 19 अगस्त से आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक आयोजित होगी. बैठक में Gen-Z के साथ जुड़ाव बढ़ाने, संगठन के विस्तार और विभिन्न संगठनों के बीच बेहतर तालमेल जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…
#watch जाजपुर (ओडिशा): जाजपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फायर सर्विस विभाग ने बचाव अभियान चलाया। pic.twitter.com/EdjPlH9QvZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2026
#watch वडोदरा, गुजरात। कांग्रेस मुख्यालय में 'वंदे मातरम्' गायन को लेकर हुए विवाद पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कैंडल मार्च निकाला।वड़ोदरा भाजपा नगर अध्यक्ष जयप्रकाश सोनी ने कहा, "...कांग्रेस कार्यालय पर जब वंदे मातरम् का जब गान शुरू हुआ, आधा वंदे मातरम् होने के बाद जब पूर्ण… pic.twitter.com/JbZjwnvv3b
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2026
#watch रांची। झारखंड में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच SDM कुमार रजत और ADM धनंजय कुमार ने प्रदर्शन स्थल पर जाकर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। pic.twitter.com/7jHWDqMpUb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2026
शिरोमणी अकाली दल की नेता ओर सांसद हरसिमरत कौर बादल ने सुखबीर बादल के हमले में इस्तेमाल हुई नुकीली कर्च ओर 150 से जायदा लगे टांको की तस्वीर दिखाते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है कि नांदेड़ साहिब ओर अमृतसर में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की जांच करवाई जाए।
#watch उज्जैन(मध्य प्रदेश): RPF कॉन्स्टेबल ने महिला यात्री की जान बचाई जो चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसल गई थी।(सोर्स: रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट उज्जैन) pic.twitter.com/Ea9pwyaxPT— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के जल उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है. दिल्ली जल बोर्ड ने 100% LPSC माफी की समय-सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दी है. दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि यह दिल्ली में कई परिवारों के लिए पानी का पुराना बिल सालों तक चिंता का कारण बना रहता है. यह उन्हें कुछ राहत के साथ उस मामले को हमेशा के लिए खत्म करने का मौका देने के बारे में है. बस मूल राशि (प्रिंसिपल अमाउंट) का भुगतान करें और पूरा LPSC माफ कर दिया जाएगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के जमुई में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में रविवार को हादसा हो गया. निशांत के काफिले में चल रहीं दो गाड़ियां आपस में भिड़ गईं. बताया जा रहा है कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) जिलाध्यक्ष की थार गाड़ी को पीछे चल रही स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. गनीमत रही कि हादसे में कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई और ना ही किसी को चोट आई. हालांकि, इस घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हंगरी में एक बस के खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई यात्री घायल हो गए हैं. पुलिस ने इसकी जानकारी दी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और सोनिया गांधी पर बड़ा हमला बोला है. शाह ने कहा कि वोट बैंक के लिए कांग्रेस ने वंदे मातरम् को भुला दिया. कांग्रेस मुख्यालय में पाप हुआ है. वंदे मातरम् को गाने से रोक गया. सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 13,000 करोड़ की ड्रग तस्करी मामले में फरार अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाया गया है. पुणे कोर्ट में आज उसकी पेशी है. उसे जून 2026 में यूएई में इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर गिरफ्तार किया गया था.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर रेखा गुप्ता की सरकार ने दिल्ली वालों को सौगात दी है. सरकार ने 25 नई अटल कैंटीन की शुरुआत की है. दिल्ली सरकार ने पिछले साल अटल कैंटीन योजना की शुरुआत की थी. अब तक राजधानी दिल्ली में 75 अटल कैंटीन चल रही थीं. आज 25 नई कैंटीन शुरू होने के बाद दिल्ली में अटल कैंटीन की कुल संख्या बढ़कर 100 हो गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में सफाई कर्मचारी अनिल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. हमलावर मौके से भाग गया, जिसके बाद एमसीडी के सफाई कर्मचारियों लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पर हंगामा कर रहे हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UGC-NET जून 2026 की 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है. आंसर की को चुनौती देने का विंडो 16 से 18 अगस्त 2026 तक खुला रहेगा. उम्मीदवार 18 अगस्त रात 11:59 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी में अगले चार दिन तेज बारिश की संभावना है. इसके लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने विमल इलायची ऐड को लेकर एक्टर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. FDA को शक है कि यह ऐड बैन विमल पान मसाला का इनडायरेक्ट या सरोगेट प्रमोशन हो सकता है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आशीष बनर्जी की आत्महत्या को लेकर टीएमसी सांसद समीरुल इस्लाम ने कहा कि आशीष बीरभूम के सबसे ईमानदार और बहुत पढ़े-लिखे व्यक्ति थे. उनसे प्रेरित होकर कई लोग राजनीति में आए. उनके सुसाइड नोट के अनुसार, शायद विपक्षी पार्टी ने उन्हें बदनाम किया था. यह न केवल बीरभूम के लिए बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल के लिए एक नुकसान है. सुसाइड नोट के आधार पर जांच होनी चाहिए. वे 5 बार विधायक और पूर्व अधिकारी थे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वाराणसी एयरपोर्ट से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. हथियार की जांच के दौरान यात्री के पिस्टल से एक राउंड फायर हो गया. इससे दो लोग घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जांच चल रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फुटबॉल खेलते समय करंट लगने से छात्र की मौत हो गई. निजामपुरा की न्यू इरा स्कूल में यह दुखद घटना घटी. स्कूल के मैदान में फुटबॉल खेल रहा छात्र अचानक बिजली के खंभे को छू गया. खंभे में करंट होने के कारण बच्चे को जोरदार झटका लगा. 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले 15 वर्षीय छात्र की मौत हो गई. अस्पताल में इलाज मिलने से पहले ही छात्र की मौत हो चुकी थी. छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए SSG अस्पताल भेजा गया है और फतेहगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान के झालावाड़ में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. पातलियापीर दरगाह घाटी पर बेकाबू बस ने जियारत करने आये 8 के करीब जायरीनों को कुचल दिया. हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. माना जा रहा है कि बस के ब्रेकफेल हो गए थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर पश्चिमी दिल्ली के एक होटल में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पेशे से मेकअप आर्टिस्ट ने अपने सोशल मीडिया दोस्त पर आरोप लगाया है. कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पीने के लिए दिया और उसके बाद युवती से दुष्कर्म किया गया. युवती अस्पताल में भर्ती. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: कांग्रेस मुख्यालय में 'वंदे मातरम' गायन को लेकर हुए विवाद और वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर BJP सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "कल कांग्रेस ने देश और दुनिया के सामने अपना असली चेहरा दिखा दिया। उनके मन में 'वंदे मातरम' के लिए इतनी नफ़रत है... आपने देखा कि कल जैसे ही 'वंदे मातरम' का पूरा वर्शन बजाया गया, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे कितने असहज हो गए... जब उन्हें पता चला कि यह कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है, तो उन्होंने सफाई देने की कोशिश की..."
#watch | Delhi | On controversy over Vande Mataram recitation at Congress HQ and senior leaders Sonia Gandhi, Mallikarjun Kharge, and Rahul Gandhi's reaction, BJP MP Manoj Tiwari says, "Yesterday, the Congress revealed its true face to the country and the world. They harbor such… pic.twitter.com/HEbUeOwhVw
— ANI (@ANI) August 16, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने आत्महत्या कर ली है. उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी. आशीष बनर्जी रामपुरहाट से पांच बार के विधायक चुने गए थे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा अटल जी के नेतृत्व ने देश को मजबूत बनाया. उनके विचार से कई पीढ़िया प्रेरित हैं. अटल जी ओजस्वी वक्ता और दूरदर्शी राजनेता थे. भारत रत्न अटल जी को पूरा देश नमन कर रहा है.
Remembering Atal Ji on his Punya Tithi. An extraordinary statesman blessed with remarkable vision, he dedicated his life to the service of our nation. His words and efforts inspired generations and his leadership strengthened our nation. His focus on good governance and public…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस किए हैं. 6.30 बजे आए इस इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना पश्चिम बंगाल में 16 अगस्त, 2026 से शुरू होने जा रही है. इस योजना के तहत लाभार्थियों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य कवर दिया जाएगा. इस योजना के तहत लगभग 1.5 करोड़ परिवारों को लाभ मिलेगा और लगभग 6 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाएगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चुराचांदपुर के कुकी स्टूडेंट्स ऑर्गनाइज़ेशन (KSO) ने तुइबोंग के एस. कनान वेंग् में स्थित PC नर्सिंग होम में सेंट्रल सिक्योरिटी फोर्सेज की कार्रवाई पर हैरानी और दुख जताया है. सेंट्रल सिक्योरिटी फोर्सेज उस अस्पताल में घुस गईं जहां कई गंभीर मरीज़ों का इलाज चल रहा था और उन्होंने एक मरीज को अगवा करने की कोशिश की, जिसे वहां मौजूद लोगों ने मानवीय आधार पर रोकने की कोशिश की. इसके बाद सिक्योरिटी फोर्सेज़ ने अस्पताल के अंदर ही कुछ राउंड गोलीबारी की: KSO जनरल सेक्रेटरी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में शनिवार तड़के कई संदिग्धों के शामिल होने वाली गोलीबारी में पांच लोग घायल हो गए. इस घटना के बाद कैंपस को लॉकडाउन कर दिया गया और पुलिस जांच शुरू हो गई, जबकि छात्र नए शैक्षणिक सत्र के लिए तैयारी कर रहे थे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने शनिवार को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रांची में तिरंगा यात्रा निकाली और 20 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करने की घोषणा की. प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।