Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज, 13 अगस्त को संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन था. विपक्ष के भारी हंगामे और लगातार जारी गतिरोध के बीच 12 अगस्त को लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह शुरू हुई थी और अब अनिश्चितकाल के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी. आज भी संसद में खूब हंगामा हुआ.
कर्नाटक में आज सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया गया है. सामाजिक कार्यकर्ता वत्सल नागराज इस प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि 2,000 से अधिक कन्नड़ संगठनों और समूहों ने बंद को समर्थन दिया है.
पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के पहले चरण के पूरा होने के बाद आज ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जाएगी. अनुमान है कि करीब 20.66 लाख मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से ड्राफ्ट सूची से बाहर हो सकते हैं.
सुप्रीम कोर्ट में आज कावेरी जल विवाद से जुड़ी तमिलनाडु सरकार की याचिका पर सुनवाई होगी. तमिलनाडु ने कर्नाटक से कावेरी नदी का पानी छोड़ने की मांग की है.
वहीं, ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे तीन दिवसीय बायोएनर्जी एक्सपो का आज आखिरी दिन है. ऊर्जा और बायोएनर्जी क्षेत्र से जुड़े इस आयोजन में आज भी कई अहम गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…