Live Updates
23:04 (IST) 12 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: घायल प्रदर्शनकारियों से बीजेपी नेता रघुबर दास ने की मुलाकात

21:58 (IST) 12 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: JPSC-JSCC अभ्यर्थियों ने परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक विरोध मार्च निकाला

---विज्ञापन---

21:19 (IST) 12 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: छात्रों पर फायरिंग के विरोध में 19 अगस्त को राजभवन तक RJD मार्च करेगी- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा- छात्रों पर फायरिंग के विरोध में 19 अगस्त को राजभवन तक RJD मार्च करेगी.

21:15 (IST) 12 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लगातार बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने पर उदयसागर बांध के गेट खोले गए

---विज्ञापन---

19:38 (IST) 12 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब में फार्मेसी अफसर की भर्ती पर हाईकोर्ट ने 17 सितंबर तक रोक

पंजाब में फार्मेसी अफसर की भर्ती पर हाईकोर्ट ने 17 सितंबर तक रोक लगाई है.

18:36 (IST) 12 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: MLA के.टी. रामा राव ने BY नगर के हथकरघा कारीगर वेंगाला वेंकटेशम के परिवार से मुलाक़ात की और उन्हें सांत्वना दी

---विज्ञापन---

17:23 (IST) 12 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सरकार सदन में चर्चा चाहती है लेकिन विपक्ष भाग रहा है- रिजिजू

15:54 (IST) 12 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हमारा पक्ष ये है कि ये FCRA बिल वापस लेना चाहिए- प्रियंका गांधी

---विज्ञापन---

15:21 (IST) 12 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा

14:56 (IST) 12 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 19 अगस्त को होगी CWC की बैठक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक 19 अगस्त को होगी. इस बैठक में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

---विज्ञापन---

14:43 (IST) 12 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: FCRA बिल लोकसभा में पेश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: FCRA बिल को जेपीसी भेजने का प्रस्ताव लोकसभा में पेश किया गया है. गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बिल पेश किया है.

14:43 (IST) 12 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: FCRA बिल लोकसभा में पेश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: FCRA बिल को जेपीसी भेजने का प्रस्ताव लोकसभा में पेश किया गया है. गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बिल पेश किया है.

---विज्ञापन---

14:14 (IST) 12 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमित शाह FCRA सदन में करेंगे पेश

विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 को दोनों सदनों की एक संयुक्त समिति को भेजे का प्रस्ताव लोकसभा में पारित हो गया है. प्रस्ताव को नित्यानंद ने पेश किया था, जिसमें तय किया गया है कि जेपीसी में लोकसभा के 21 सदस्य होंगे, जिन्हें माननीय लोकसभा अध्यक्ष द्वारा नामित किया जाएगा, राज्यसभा के 10 सदस्य होंगे, जिन्हें माननीय राज्यसभा सभापति द्वारा नामित किया जाएगा.

* JPC में कुल 31 सदस्य होंगे।

* लोकसभा से 21 सदस्य

* राज्यसभा से 10 सदस्य

* लोकसभा के 21 सदस्यों को लोकसभा अध्यक्ष नामित करेंगे।

* राज्यसभा के 10 सदस्यों को राज्यसभा के सभापति नामित करेंगे।

* JPC की बैठक के लिए कुल सदस्यों के लगभग एक-तिहाई सदस्यों की उपस्थिति जरूरी होगी।

* समिति को 2026 के शीतकालीन सत्र के पहले सप्ताह के अंतिम दिन तक अपनी रिपोर्ट सदन में पेश करनी होगी।

* समिति के कामकाज पर संसदीय समितियों से जुड़े नियम लागू होंगे।

* प्रस्ताव में राज्यसभा से भी JPC में शामिल होने और अपने सदस्यों के नाम भेजने की सिफारिश की जाएगी।

* यानी FCRA संशोधन बिल पर अब दोनों सदनों की संयुक्त समिति विस्तार से विचार करेगी और अपनी रिपोर्ट संसद में पेश करेगी।

13:27 (IST) 12 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सेवा तीर्थ पर यात्री पटरी पर कूदा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सेवा तीर्थ पर एक यात्री पटरी पर कूद गया. इस दौरान दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सेवाएं प्रभावित हुई हैं. अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन पर एक यात्री के कथित तौर पर पटरी पर कूदने के बाद दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों को कॉरिडोर पर आई रुकावट के बारे में जानकारी देते हुए सर्विस अपडेट जारी किया.

---विज्ञापन---

13:22 (IST) 12 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गृह मंत्री के पास जवाब ही नहींः अभिषेक बनर्जी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, “आप गृह मंत्री को बोलिए कि वो सदन में आ जाएं. आप जो मुझसे पूछ रहे हैं, वो उनको बोलिए कि सदन में आकर बोल दें, वो आ ही नहीं रहे हैं. इतनी पार्टी तोड़ने के बाद और इतनी बहुमत रहने के बाद आप जब सदन में नहीं आ रहे हैं तो यह दर्शाता है कि आप कहीं न कहीं विपक्ष के सवाल का जवाब नहीं देना चाहते हो. आप अंदर से घबराए हुए है और आप भी अंदर से जानते हो कि दिल्ली में आपके निर्देशों पर जो हुआ, वो कहीं न कहीं गलत है और उसका जवाब आपके पास नहीं है.”

12:38 (IST) 12 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: FCRA के जरिए अल्पसंख्यकों को दबाने की कोशिशः अखिलेश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “FCRA बिल ये क्यों लाना चाहते हैं, ये इसलिए लाना चाहते हैं ताकि वो केवल अल्पसंख्यकों को दबा सके. केवल अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए लाना चाहते हैं.”

---विज्ञापन---

12:25 (IST) 12 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जब दिल खुलता है, तो दरवाजा भी खुल जाता हैः SC

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट को आज बताया गया कि पंजाब और हरियाणा नहर विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. इस पर CJI सूर्य कांत ने टिप्पणी करते हुए कहा, जब दिल खुलता है, तो दरवाजा भी खुल जाता है. मामले पर 20 अगस्त को सुनवाई हो सकती है.

12:25 (IST) 12 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हमें अमित शाह के लेक्चर में रुचि नहींः राहुल गांधी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि अमित शाह के पास हिम्मत नहीं है कि वो सदन में आएं. हमें उनके लेक्चर में रुचि नहीं है. क्या अमित शाह ने बच्चों को मारने का आदेश दिया था. उन्हें बताना होगा कि बच्चों पर कार्रवाई का आदेश किसने दिया.

---विज्ञापन---

11:23 (IST) 12 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राज्यसभा दो बजे तक के लिए स्थगित

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सदन में पक्ष और विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा को भी दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

11:05 (IST) 12 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन किया. इस पुस्तक का शीर्षक “ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ, माई स्ट्रगल्स” है.

NEET पेपर लीक मामले में आज राउज एवेन्यू कोर्ट चार्जशीट पर संज्ञान लेने को लेकर अपना आदेश सुना सकती है.

---विज्ञापन---

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में चार दिवसीय ‘भारतीय व्यापार महोत्सव’ का उद्घाटन किया.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित ‘इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026’ में शामिल हुए. स्वच्छ ऊर्जा पर केंद्रित इस कार्यक्रम में कई अन्य मंत्री भी मौजूद रहे.

---विज्ञापन---

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---