संसद में सरकार ने Ultra-Processed Foods (UPFs) को लेकर जानकारी दी. ज्यादा मात्रा में UPFs का सेवन मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के बढ़ते जोखिम से जुड़ा है. ICMR ने कहा कि UPFs में तंबाकू जैसी लत लगने को लेकर कोई विशेष अध्ययन नहीं किया गया है. लोगों को Ultra-Processed Foods का सेवन कम करने की सलाह दी गई.
Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली में सर्जिकल कंज्यूमेबल्स घोटाले से जुड़े आरोपों पर स्वास्थ्य विभाग आज अपनी रिपोर्ट सौंपेगा. दिल्ली विधानसभा का सत्र आज आयोजित हुआ, जिसमें साल 2023 तक की CAG ऑडिट रिपोर्ट सदन में पेश की गई.
भारत ने आज भुवनेश्वर में होने वाली BRICS शिक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की. केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी इस बैठक का नेतृत्व किया. इसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करना है.
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गोवा दौरे पर हैं. वह आज पणजी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे.
1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय वायु सेना की भूमिका पर आधारित 8 एपिसोड की ड्रामा सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई.
आज राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस (National Handloom Day) मनाया जा रहा है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
#watch रांची में JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन | राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा, "बहुत सकारात्मक बातचीत हुई। यह बातचीत का पहला चरण था। हमने उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया।" pic.twitter.com/NvDqZLQnrO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2026
#watch रांची, झारखंड: प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राज्य सरकार के साथ बैठक के लिए रवाना हुआ।JPSC-JSSC के उम्मीदवार परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर शहर के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे हैं। pic.twitter.com/WERHjxVYGH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2026
#watch दिल्ली: भारी बारिश के बाद बारापुल्ला फ्लाईओवर पर ट्रैफिक जाम लगा। pic.twitter.com/45VAPmBK1m
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2026
15 अगस्त 2026 से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी. 9 अगस्त 2026 से सभी मेट्रो स्टेशनों पर CISF द्वारा सुरक्षा जांच शुरू होगी. बढ़ी हुई जांच के कारण 16 अगस्त 2026 तक, खासकर पीक आवर्स में, कई स्टेशनों पर लंबी कतारें लग सकती हैं. यात्रियों से अपील की गई है कि वे अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें और सुरक्षा जांच के दौरान CISF कर्मियों का सहयोग करें.
#watch दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फ़ोन आया, इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं, इज़राइल के साथ हमारी एक खास रणनीतिक साझेदारी है। दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच बातचीत के दौरान,… pic.twitter.com/vtrSLoMvON
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर हुए जानलेवा सड़क हादसे पर दुख जताया और ज़िला प्रशासन को घायलों के तुरंत इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।उन्होंने निर्देश दिया कि अगर ज़रूरत हो, तो गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए बड़े… pic.twitter.com/W7wWRT6gNg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2026
खजुराहो से भाजपा सांसद वीडी शर्मा ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। pic.twitter.com/kYBuSn8ohw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: रांची में छात्रों के प्रदर्शन स्थल पर AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर कथित तौर पर स्याही फेंकने वाले शख्स को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बेड एंड ब्रेकफास्ट की पुरानी नीति में बदलाव का प्रस्ताव पेश किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे हैं. विपक्ष अमित शाह से सदन में बयान देने की मांग कर रहा है, ऐसे में यह बैठक अहम मानी जा रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पश्चिम बंगाल में भाजपा ने कटमनी और जबरन वसूली (एक्सटॉर्शन) के आरोपों के तहत अनुशासनहीनता के मामले में अपने 22 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी से निलंबित किया है, जबकि 30 से अधिक लोगों पर निष्कासन जैसी कड़ी कार्रवाई की गई है. इस सिलसिले में 250 से अधिक को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में कथित 650 करोड़ के घोटाले में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज सिंह के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा मचाया. दिल्ली विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने AAP विधायक संजीव झा, सोम दत्त, जरनैल सिंह और विशेष रवि को सदन से मार्शल आउट कराया. सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े के आधिकारिक ई-मेल पर बम धमाके की धमकी मिली है. आज सुबह 8:30 बजे महापौर कार्यालय, मुंबई मेट्रो, स्कूलों और शेयर बाजार को उड़ाने की धमकी दी गई है. धमकी में 15 अगस्त से पहले मुंबई में धमाका करने का दावा किया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली | Gen-Z पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, "भागवत जी कह रहे हैं कि छात्र देशद्रोही नहीं हैं... पूरी BJP छात्रों और Gen-Z के खिलाफ अभियान चला रही है, उन्हें देशद्रोही, गुंडे और अपराधी बता रही है और तरह-तरह के लेबल लगा रही है। भागवत जी को सरकार के सामने अपनी बात रखनी चाहिए। सरकार सुन नहीं रही है। अगर सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है, तो ये सब कहने का क्या मतलब है?..."
#watch | Delhi | On RSS chief Mohan Bhagwat's statement on Gen-Z, Congress MP Rajeev Shukla says, " Bhagwat ji is saying that students are not traitors...The entire BJP is running a campaign against students and Gen Z, calling them traitors, goons, criminals, and using all kinds… pic.twitter.com/CUDZLpba9O
— ANI (@ANI) August 7, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम जिला बार एसोसिएशन विवाद मामले पर जल्द सुनवाई इनकार कर दिया है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को पहले पंजाब और हरियाणा HC से राहत मांगने को कहा है. CJI सूर्य कांत ने कहा कि देखो, आप बार की बात करो ना, ऐसे मामलों में अगर हम दखल देने लग गए तो कैसे बात चलेगी?
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पश्चिम बंगाल सरकार ने कल गुरुवार कलकत्ता हाई कोर्ट को बताया कि राज्य के अलग-अलग थानों में अलग-अलग मामलों में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ 16 एफआईआर दर्ज हैं. हाई कोर्ट ने 30 जून को भवानीपुर, बिष्णुपुर और कालीतला थानों में दर्ज 3 एफआईआर के संबंध में अभिषेक के खिलाफ पुलिस की किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी थी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: CBI चार्जशीट में ये भी खुलासा हुआ कि NTA के विषय विशेषज्ञों ने ही NEET-UG 2026 का पेपर लीक किया. CBI चार्जशीट के मुताबिक, पेपर प्रिंटिंग प्रेस से नहीं बल्कि NTA के गोपनीय काम में लगे एक्सपर्ट्स के जरिए लीक हुआ.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पश्चिम बंगाल सरकार ने कल गुरुवार कलकत्ता हाई कोर्ट को बताया कि राज्य के अलग-अलग थानों में अलग-अलग मामलों में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ 16 एफआईआर दर्ज हैं. हाई कोर्ट ने 30 जून को भवानीपुर, बिष्णुपुर और कालीतला थानों में दर्ज 3 एफआईआर के संबंध में अभिषेक के खिलाफ पुलिस की किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी थी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: CBI चार्जशीट में ये भी खुलासा हुआ कि NTA के विषय विशेषज्ञों ने ही NEET-UG 2026 का पेपर लीक किया. CBI चार्जशीट के मुताबिक, पेपर प्रिंटिंग प्रेस से नहीं बल्कि NTA के गोपनीय काम में लगे एक्सपर्ट्स के जरिए लीक हुआ.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली पुलिस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे साधुओं समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। इस बारे में और जानकारी का इंतज़ार है।
#watch | Delhi Police detains people including sadhus protesting outside the residence of Lok Sabha LoP Rahul Gandhi. Further details awaited. pic.twitter.com/s5gq00qGGm
— ANI (@ANI) August 7, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में ‘स्थगन प्रस्ताव’ का नोटिस दिया है। इसका मकसद एक नए ‘दल-बदल विरोधी कानून’ के स्वरूप पर चर्चा करना है, जो अवसरवाद के कारण होने वाले बड़े पैमाने पर राजनीतिक दल-बदल को रोके, खासकर उन मामलों में जहां कोई वास्तविक वैचारिक या नीतिगत मतभेद नहीं होते और साथ ही संसद और विधानसभाओं के अंदर और बाहर ईमानदार और आलोचनात्मक असहमति के लिए भी गुंजाइश बनाए रखे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 97 हो गई है. वहीं, 15 जिलों में 1.68 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के रामबन में कड़ी सुरक्षा के बीच श्री अमरनाथ यात्रा का 29वां जत्था चंदरकोट से गुजरा. अधिकारियों ने यात्रा के सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन के लिए कड़ी सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट का इंतजाम किया, जिसके बाद तीर्थयात्रियों ने अपनी यात्रा जारी रखी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: * छत्रपति संभाजीनगर के MIM पार्षद मतीन पटेल को नासिक पुलिस ने हिरासत में लिया है।
* नासिक रोड कोर्ट द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
* मतीन पटेल पर TCS मामले की आरोपी निदा खान की मदद करने का आरोप है।
* इस मामले में SIT ने मतीन पटेल से तीन बार पूछताछ की थी।
* अदालत में सुनवाई के दौरान हाजिर नहीं होने पर कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।
* नासिक पुलिस आज दोपहर मतीन पटेल को अदालत में पेश करेगी।
* आरोप है कि मतीन पटेल ने निदा खान को शरण दी थी। जांच के दौरान SIT ने उनके मोबाइल फोन का डेटा भी जब्त कर लिया था और उसकी जांच की जा रही है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ पारा थाना परिजनों ने बुद्धेश्वर चौराहे पर जवान की बॉडी को रोका. चारों तरफ की रोड को जाम किया. पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए गए. मणिपुर में तैनात सीआरपीएफ के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी. मौत के बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर बॉडी पहुंची तो परिजनों ने जमकर हंगामा किया और आरोप लगाया कि शरीर में तीन गोलियां लगने से मौत हुई है. परिवार के लोगों ने फिर से पोस्टमार्टम करने की मांग की है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय पुलिस सेवा (IPS) से जुड़े एक बहुत ही असामान्य आदेश में राष्ट्रपति भवन में संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात 2004 बैच AGMUT कैडर के IPS अधिकारी वीणू बंसल को तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय (PHQ) से अटैच किया गया है. आदेश में उन्हें कोई नया प्रभार या पोस्टिंग नहीं दी गई है. आदेश में कहा गया है कि वह अगले आदेश तक PHQ से अटैच रहेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने पांच दिवसीय गोवा दौरे के तहत पणजी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. यह दौरा गोवा में पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मैंने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान में एक बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान शुरू किया, यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान था क्योंकि उनके पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते. मुझे लगता है कि युद्ध जल्द ही खत्म होने वाला है, मुझे नहीं लगता कि वे इसे ज्यादा देर तक जारी रख सकते हैं.
#watch | US President Donald Trump says, "I started the very important excursion into the Islamic Republic of Iran, it was a very important excursion because they can't have a nuclear weapon... I think the war is going to end soon, I don't think they can go much longer..."… pic.twitter.com/vnMzuRdIg5
— ANI (@ANI) August 6, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड: रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों से रांची के एसडीएम कुमार रजत और एडीएम धनंजय कुमार ने मुलाकात की.
#watch | Jharkhand: Ranchi SDM Kumar Rajat and ADM Dhananjay Kumar meet JPSC-JSSC aspirants, protesting against alleged irregularities in the exam, at Jaipal Singh Munda Stadium in Ranchi. pic.twitter.com/m51fOfdFMQ
— ANI (@ANI) August 6, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत भुवनेश्वर में ब्रिक्स (BRICS) शिक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेगा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी इस चर्चा का नेतृत्व करेंगे. इसका मकसद सदस्य देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करना है.









