Live Updates
23:33 (IST) 03 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जनगणना 2027 : फेज-II (Population Enumeration) के लिए अधिसूचना जारी

केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के दूसरे चरण (Population Enumeration-PE) के संचालन के लिए अधिसूचना जारी की. ये अधिसूचना केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी वाले गैर-समकालिक क्षेत्रों तथा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फबारी वाले गैर-समकालिक क्षेत्रों के लिए जारी की गई है. इन क्षेत्रों में 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक Population Enumeration का कार्य किया जाएगा.

23:16 (IST) 03 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुनेत्रा पवार को EC ने लिखा पत्र

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार को भारत निर्वाचन आयोग ने 27 जुलाई 2026 को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में आयोग ने पार्टी के संविधान में किए गए संशोधनों से जुड़े जरूरी दस्तावेज़ और प्रस्ताव पेश करने को कहा है। निर्वाचन आयोग ने अपने पत्र में ज़िक्र किया है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संविधान में किए गए कई संशोधनों के समर्थन में जरूरी दस्तावेज़ और प्रस्ताव आयोग को नहीं मिले हैं। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद 26 फरवरी 2026 को राष्ट्रवादी कांग्रेस ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर सुनेत्रा पवार को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना था।

---विज्ञापन---

23:13 (IST) 03 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुवेंदु सरकार ने 3 अनुभवी IPS अधिकारियों को एंटी-करप्शन ब्रांच में नियुक्त किया

पश्चिम बंगाल की सुवेंदु सरकार ने 3 अनुभवी IPS अधिकारी मुरलीधर शर्मा, आकाश मघारिया और कामनाशीष सेन को एंटी-करप्शन ब्रांच में नियुक्त किया

23:10 (IST) 03 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में बाता नदी पर बना पुराना पुल भारी बारिश के कारण ढह गया

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में बाता नदी पर बना पुराना पुल भारी बारिश के कारण ढह गया है। पांवटा साहिब एनएच 07 पर बना ये पुल दशकों पुराना था। सोमवार को बाता नदी उफान पर रही जिससे पुराने पुल की एक पिलर की नींव ढह गई। प्रशासन व एनएच ने इस पुल से आवागमन को बंद करवा दिया। कुछ देर बाद पुल का काफी हिस्सा नदी में समा गया। गनीमत ये रही कि किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। अब पुल को दोनों तरफ ड्रम व रस्सी लगा कर पूरी तरह से बंद करवा दिया गया है। सभी वाहन अब नए बने पुल से ही भेजे जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

23:09 (IST) 03 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कल लोकसभा में The Taxation and Other Laws (Amendment) Bill, 2026 पेश होगा

कल लोकसभा में The Taxation and Other Laws (Amendment) Bill, 2026 पेश होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में इसे पेश करेंगी।

इस विधेयक के जरिए तीन प्रमुख कानूनों में संशोधन का प्रस्ताव है.

21:55 (IST) 03 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रांची में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी

---विज्ञापन---

19:34 (IST) 03 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मेरी सम्राट चौधरी से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं- प्रशांत किशोर

watch | बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव | पटना, बिहार | जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा से विजयी उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा, “मेरी सम्राट चौधरी से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। दरअसल बात यह है कि क्या बिहार के 13 करोड़ लोगों का जीवन सुधारने के लिए किसी काबिल… pic.twitter.com/pEWfJLB5NY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2026

20:05 (IST) 03 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात में छात्रों पर लगे केस वापस होंगे, सरकार का बड़ा ऐलान

गुजरात सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. सरकार ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर लगे सभी केस वापस होंगे.

---विज्ञापन---

20:03 (IST) 03 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात में छात्रों पर लगे केस वापस होंगे, सरकार का बड़ा ऐलान

नीट पेपर लीक मामले में जिन छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया, उनपर लगे केस को गुजरात सरकार ने वापस लेने का ऐलान किया है.

18:21 (IST) 03 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: META के अधिकारियों ने पीएम का वीडियो गलती से हटाए जाने का जिक्र करते हुए माफी मांगी

META के अधिकारियों ने पीएम का वीडियो गलती से हटाए जाने का जिक्र करते हुए माफी मांगी. समिति के कई सदस्यों ने कहा कि सवाल माफी का नहीं, बल्कि जवाबदेही तय करने का है.

---विज्ञापन---

18:07 (IST) 03 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल पुलिस ने नशीली दवाओं के रैकेट का किया पर्दाफाश

17:06 (IST) 03 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जयपुर के कई इलाकों में भरा पानी

---विज्ञापन---

15:52 (IST) 03 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जंतर-मंतर प्रदर्शन में छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ NSUI ने निकाला जस्टिस मार्च

15:00 (IST) 03 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्लीः कावेरी जल विवाद पर DMK सांसदों का प्रदर्शन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में संसद परिसर के बाहर कर्नाटक सरकार की ओर से तमिलनाडु को कावेरी का पानी नहीं छोड़े जाने के विरोध में DMK सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया.

---विज्ञापन---

14:51 (IST) 03 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली समेत अन्य राज्य दर्ज FIR खत्म करने को आजादः SC

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 28 जुलाई के आदेश के संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि दिल्ली और कोई भी अन्य राज्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR को बंद करने या वापस लेने के लिए स्वतंत्र है.

14:43 (IST) 03 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्लीः पीएम मोदी की अगुवाई में ‘मंगल मिलन’ बैठक कल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद भवन परिसर में कल मंगलवार सुबह 9.30 बजे NDA संसदीय दल की बैठक “मंगल मिलन” होनी है. सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक में एनडीए सांसदों को संबोधित कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

14:43 (IST) 03 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा कल तक के लिए स्थगित

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद के दोनों सदनों में आज भी कार्यवाही बाधित रही. विपक्षी सांसदों के हंगामे की वजह से लोकसभा आज भी बाधित रही. सदन की कार्यवाही कल मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई. राज्यसभा में भी सदन की कार्यवाही बाधित रही.

13:35 (IST) 03 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UP: लखनऊ में कांवड़ यात्रा के दौरान हंगामा, स्कूल वैन पर पथराव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ के चरक चौराहे पर कांवड़ यात्रा के दौरान बच्चों से भरी एक स्कूल वैन पर पथराव किया गया. बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान स्कूल वैन से कांवड़ियों को हल्की टक्कर लगने के बाद कुछ लोगों ने वैन पर पथराव कर दिया, जिससे वैन के शीशे टूट गए.

---विज्ञापन---

13:04 (IST) 03 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बृज भूषण को बरी किया जाना दुर्भाग्यपूर्णः अरविंद केजरीवाल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह को बरी कर दिया गया है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें और उनके करीबी साथ ही विनोद तोमर को भी बरी कर दिया गया. इस फैसले पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बृज भूषण को बरी किया जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.

12:21 (IST) 03 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक आज दोपहर 1 बजे होगी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक आज दोपहर 1 बजे होगी. इस दौरान सरकार के तरफ से संसद में जारी गतिरोध को तोड़ने की कोशिश होगी. सदन चलाने को लेकर विपक्ष की दो महत्वपूर्ण मांगे हैं. अयोध्या चंदा चोरी विवाद और छात्रों पर पुलिसिया प्रहार को लेकर गृहमंत्री का सदन में स्टेटमेंट की मांग पर विपक्ष अड़ा हुआ है.

---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar: संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई है. लेकिन फिर लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है. वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र भी आज से शुरू हो गया है. सत्र के दौरान राज्य सरकार अनुपूरक बजट पेश किया, जबकि कई अहम विधेयकों और अन्य विधायी कार्यों पर भी चर्चा की गई.

उधर, बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे आज घोषित किए होंगे. निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी और अभी भी जारी है.

---विज्ञापन---

भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगाए गए यौन शोषण के आरोपों से जुड़े मामले में भी आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई और कोर्ट ने उन्हें सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---