केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के दूसरे चरण (Population Enumeration-PE) के संचालन के लिए अधिसूचना जारी की. ये अधिसूचना केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी वाले गैर-समकालिक क्षेत्रों तथा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फबारी वाले गैर-समकालिक क्षेत्रों के लिए जारी की गई है. इन क्षेत्रों में 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक Population Enumeration का कार्य किया जाएगा.
Aaj Ki Taaza Khabar: संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई है. लेकिन फिर लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है. वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र भी आज से शुरू हो गया है. सत्र के दौरान राज्य सरकार अनुपूरक बजट पेश किया, जबकि कई अहम विधेयकों और अन्य विधायी कार्यों पर भी चर्चा की गई.
उधर, बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे आज घोषित किए होंगे. निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी और अभी भी जारी है.
भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगाए गए यौन शोषण के आरोपों से जुड़े मामले में भी आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई और कोर्ट ने उन्हें सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार को भारत निर्वाचन आयोग ने 27 जुलाई 2026 को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में आयोग ने पार्टी के संविधान में किए गए संशोधनों से जुड़े जरूरी दस्तावेज़ और प्रस्ताव पेश करने को कहा है। निर्वाचन आयोग ने अपने पत्र में ज़िक्र किया है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संविधान में किए गए कई संशोधनों के समर्थन में जरूरी दस्तावेज़ और प्रस्ताव आयोग को नहीं मिले हैं। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद 26 फरवरी 2026 को राष्ट्रवादी कांग्रेस ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर सुनेत्रा पवार को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना था।
पश्चिम बंगाल की सुवेंदु सरकार ने 3 अनुभवी IPS अधिकारी मुरलीधर शर्मा, आकाश मघारिया और कामनाशीष सेन को एंटी-करप्शन ब्रांच में नियुक्त किया
हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में बाता नदी पर बना पुराना पुल भारी बारिश के कारण ढह गया है। पांवटा साहिब एनएच 07 पर बना ये पुल दशकों पुराना था। सोमवार को बाता नदी उफान पर रही जिससे पुराने पुल की एक पिलर की नींव ढह गई। प्रशासन व एनएच ने इस पुल से आवागमन को बंद करवा दिया। कुछ देर बाद पुल का काफी हिस्सा नदी में समा गया। गनीमत ये रही कि किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। अब पुल को दोनों तरफ ड्रम व रस्सी लगा कर पूरी तरह से बंद करवा दिया गया है। सभी वाहन अब नए बने पुल से ही भेजे जा रहे हैं।
कल लोकसभा में The Taxation and Other Laws (Amendment) Bill, 2026 पेश होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में इसे पेश करेंगी।
इस विधेयक के जरिए तीन प्रमुख कानूनों में संशोधन का प्रस्ताव है.
#watch | रांची, झारखंड | JPSC, JSSC CGL और कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। pic.twitter.com/fboDxU4Wof
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2026
गुजरात सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. सरकार ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर लगे सभी केस वापस होंगे.
नीट पेपर लीक मामले में जिन छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया, उनपर लगे केस को गुजरात सरकार ने वापस लेने का ऐलान किया है.
#watch | बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव | पटना, बिहार | जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा से विजयी उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा, "मेरी सम्राट चौधरी से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। दरअसल बात यह है कि क्या बिहार के 13 करोड़ लोगों का जीवन सुधारने के लिए किसी काबिल… pic.twitter.com/pEWfJLB5NY— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2026
META के अधिकारियों ने पीएम का वीडियो गलती से हटाए जाने का जिक्र करते हुए माफी मांगी. समिति के कई सदस्यों ने कहा कि सवाल माफी का नहीं, बल्कि जवाबदेही तय करने का है.
पश्चिम बंगाल में सीमा पार नशीली दवाओं के सिंडिकेट के खिलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई की गई है। मैं दक्षिण दिनाजपुर और मालदा ज़िले की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की तारीफ़ करता हूँ। इस ऑपरेशन में मुख्य आरोपी पिंटू सरकार और दो अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया गया। साथ ही, ₹2.4 करोड़ नकद, ₹90… pic.twitter.com/HVTD4W29PL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2026
#watch | जयपुर, राजस्थान | शहर के कई इलाकों में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति देखने को मिली। pic.twitter.com/Fw3rde0ONo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2026
#watch दिल्ली: जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध के दौरान कथित हिंसा और पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर NSUI ने 'स्टूडेंट्स जस्टिस मार्च' निकाला। pic.twitter.com/fuAuXjIrlX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में संसद परिसर के बाहर कर्नाटक सरकार की ओर से तमिलनाडु को कावेरी का पानी नहीं छोड़े जाने के विरोध में DMK सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 28 जुलाई के आदेश के संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि दिल्ली और कोई भी अन्य राज्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR को बंद करने या वापस लेने के लिए स्वतंत्र है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद भवन परिसर में कल मंगलवार सुबह 9.30 बजे NDA संसदीय दल की बैठक “मंगल मिलन” होनी है. सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक में एनडीए सांसदों को संबोधित कर सकते हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद के दोनों सदनों में आज भी कार्यवाही बाधित रही. विपक्षी सांसदों के हंगामे की वजह से लोकसभा आज भी बाधित रही. सदन की कार्यवाही कल मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई. राज्यसभा में भी सदन की कार्यवाही बाधित रही.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ के चरक चौराहे पर कांवड़ यात्रा के दौरान बच्चों से भरी एक स्कूल वैन पर पथराव किया गया. बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान स्कूल वैन से कांवड़ियों को हल्की टक्कर लगने के बाद कुछ लोगों ने वैन पर पथराव कर दिया, जिससे वैन के शीशे टूट गए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह को बरी कर दिया गया है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें और उनके करीबी साथ ही विनोद तोमर को भी बरी कर दिया गया. इस फैसले पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बृज भूषण को बरी किया जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक आज दोपहर 1 बजे होगी. इस दौरान सरकार के तरफ से संसद में जारी गतिरोध को तोड़ने की कोशिश होगी. सदन चलाने को लेकर विपक्ष की दो महत्वपूर्ण मांगे हैं. अयोध्या चंदा चोरी विवाद और छात्रों पर पुलिसिया प्रहार को लेकर गृहमंत्री का सदन में स्टेटमेंट की मांग पर विपक्ष अड़ा हुआ है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड में JPSC परीक्षा में अनियमितता से जुड़े मामले में CID की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है. CID की टीम की ओर से राजधानी रांची, बोकारो, पलामू और हजारीबाग में करीब 15 से 20 जगहों पर रेड डाली गई है. CID टीम के द्वारा परीक्षा में आने में हुई गड़बड़ियों में संलिप्तता को लेकर, जांच के क्रम में मिले साक्ष्य और सबूत के आधार पर की छापेमारी की जा रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा है और स्कूल परिसर की अच्छी तरह से जांच की जा रही है। अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
Multiple schools in Delhi receive bomb threat. Delhi Police say all safety protocols are being followed and a thorough check of the premises is being conducted. So far, nothing suspicious has been found.
— ANI (@ANI) August 3, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मानसून सत्र के दौरान अपनाई जाने वाली भविष्य की रणनीति तय करने के लिए संसद में राज्यसभा में विपक्ष के नेता (LoP) के कार्यालय में राज्यसभा और लोकसभा में विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई।
A meeting of floor leaders of Opposition parties in Rajya Sabha and Lok Sabha took place at Rajya Sabha LoP's office in Parliament to work out a future strategy to be adopted during the ongoing Monsoon session.(Source: AICC) https://t.co/YBC1q579X6 pic.twitter.com/pGZefQCVYR
— ANI (@ANI) August 3, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को कथित गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू से जुड़े महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान की जमानत याचिका खारिज कर दी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भोपाल, मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव के आज आ रहे नतीजों पर बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "मैं शुरू से ही कह रहा हूं कि बीजेपी जीतेगी."
"राजेंद्र भारती को पहले भी (कांग्रेस से) निकाला जा चुका है. वे आधे दर्जन से ज़्यादा पार्टियों में रहे हैं और चार पार्टियों के चुनाव चिह्नों पर चुनाव लड़ चुके हैं."
#watch | Bhopal, Madhya Pradesh | On Datia bypoll results today, BJP leader Narottam Mishra says, "I have been saying from the start that BJP will win.""Rajendra Bharti was expelled (from Congress) earlier too. He spent time in more than half a dozen parties and fought… pic.twitter.com/mus1hfls5T
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 3, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि हम आज भी संसद में राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा उठाएंगे. चंदा चोरी से भक्तों की आस्था को झटका लगा है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने लखनऊ में कहा, “समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने NEET पेपर लीक का मुद्दा उठाया, प्रधानमंत्री उस पर बिल लेकर आ गए, लेकिन राहुल गांधी या अखिलेश यादव ने उस पर कुछ बोला ही नहीं. कोई सुझाव भी नहीं दिया. राम मंदिर का मुद्दा ये लोग क्या उठाएंगे. ये लोग राम मंदिर का अपमान कर रहे थे. आप भगवाधारी बनकर साधु-संतों का मजाक बना रहे थे. किसी साधु-संत ने पैसे नहीं लिए, एक आउटसोर्सिंग कंपनी के लोग पकड़े गए हैं जिनपर कार्रवाई हो रही है.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने के मामले में दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आरोपी सुमित नशे की हालत में था.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज संसद के मानसून सत्र का 11वां दिन है. इस बीच संसद सत्र में आज फिर हंगामे के आसार हैं. विपक्ष दो मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर काम करेगा.
पहला मुद्दा: गृह मंत्री अमित शाह से छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई और पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर बयान की मांग.
दूसरा मुद्दा: अयोध्या राम मंदिर के कथित ‘चंदा चोरी’ मामले को संसद के भीतर और बाहर जोर-शोर से उठाने की तैयारी.
विपक्ष की रणनीति- एक मुद्दा सदन के भीतर, दूसरा संसद परिसर में विरोध-प्रदर्शन के जरिए उठाया जाएगा. विपक्ष आने वाले दिनों में और भी ज्यादा “Creative” और “Innovative” विरोध-प्रदर्शन की तैयारी में है.
बीजेपी/एनडीए भी पलटवार के मूड में, राहुल गांधी के कुछ बयानों को लेकर विशेषाधिकार हनन (Privilege Motion) की मांग तेज हो सकती है.
अनूराग ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने की मांग की है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज, 3 अगस्त को शाम 4 बजे संसदीय आईटी एवं संचार संबंधी स्थायी समिति की बैठक होगी. बैठक में Meta (Facebook, Instagram, WhatsApp), X (पूर्व में Twitter), Snapchat और Google के प्रतिनिधियों को तलब किया गया है. समिति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से महिलाओं, बच्चों, किसानों, ग्रामीणों, मज़दूरों और आम नागरिकों की निजता (Privacy) की सुरक्षा को लेकर जवाब मांगेगी.
साथ ही यह भी पूछा जाएगा कि ये कंपनियां सरकार के Public Order (लोक व्यवस्था) से जुड़े नियमों का पालन किस तरह सुनिश्चित करती हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के ठाणे में ठाणे-भिवंडी रोड पर रहानल गांव की सीमा में सड़क पर बने एक खतरनाक गड्ढे की वजह से हुए हादसे में 46 साल की महिला की मौत हो गई. उसकी स्कूटी गड्ढे में गिर गई जिससे वह सड़क पर गिर गई. इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया. वह अपने पति अक्षय लाल पाल के साथ एक्टिवा पर भिवंडी के अंजुर फाटा इलाके में एक फ्लैट देखने आ रही थी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पूर्वोत्तर राज्य असम में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके लगे हैं. सुबह 4.35 बजे आए भूकंप की तीव्रता 2.6 रही है. जबकि पड़ोसी राज्य म्यामांर में भी भूकंप के झटके लगे हैं. यहां पर इसकी तीव्रता 3.3 रही. म्यांमार से यह करीब 150 दूर बसा हुआ है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद का मॉनसून सत्र के दौरान अपनाई जाने वाली भविष्य की रणनीति तय करने के लिए, आज सुबह 10 बजे संसद में राज्यसभा और लोकसभा में विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक होगी. यह बैठक राज्यसभा में विपक्ष के नेता (LoP) के कार्यालय में आयोजित की जाएगी.
Parliament Monsoon session | A meeting of floor leaders of Opposition parties in Rajya Sabha and Lok Sabha is to be held tomorrow at 10 am tomorrow 3 August 2026 at RS LoP office in Parliament to work out future strategy to be adopted during the ongoing session.
— ANI (@ANI) August 2, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुलिस ने बताया कि इडाहो के एक फास्ट-फूड रेस्टोरेंट में हुई जानलेवा गोलीबारी के संदिग्ध की मौत खुद को गोली लगने से हुई.संदिग्ध की पहचान 24 साल के चैड विलियम्स के तौर पर हुई है.अधिकारियों का कहना है कि उन्हें यकीन है कि विलियम्स ने अकेले ही यह घटना की. हाल ही में खुले ‘इन-एन-आउट बर्गर’ रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी में कुल तीन लोगों की मौत हुई और सात लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से दो का अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई, तीन की हालत स्थिर है और दो की हालत गंभीर है.फास्ट-फूड चेन के मालिक ने बताया कि मारे गए तीन लोगों में एक कर्मचारी भी शामिल था.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान पर हमले रोकने के अपने फैसले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मैं लोगों की जान नहीं लेना चाहता क्योंकि लोगों की मौत होती है. हम ऐसा नहीं चाहते. मैंने सऊदी अरब के राजा और क्राउन प्रिंस से पूछा. मैंने कहा, क्या आप चाहेंगे कि हम ऐसा करें या नहीं? उन्होंने कहा, हम एक डील (समझौता) को ज़्यादा पसंद करेंगे. क्योंकि आपको नहीं पता कि ये हमले कहां तक जा सकते हैं. मेरा मतलब है, उनके देश में लोगों की बाढ़ आ जाएगी और यह एक बड़ी मुसीबत होगी. बहुत सी बुरी चीजें हो सकती हैं.
#watch | On his decision to halt strikes on Iran, US President Donald Trump says, "...I'm not looking to kill people because people die... we don't want that... I asked Saudi Arabia's king and crown prince. I said, would you rather have us do this or not? They said, we would much… pic.twitter.com/Ef39zgixlH
— ANI (@ANI) August 2, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दतिया उपचुनाव में किसका डंका बजेगा. आज नतीजों के साथ तस्वीर साफ हो जाएगी. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी.









