---विज्ञापन---

कम कीमत में प्रीमियम फील और फीचर्स! 9 अप्रैल को आ रही Ai+ Nova सीरीज, जान लें डिटेल्स

9 अप्रैल को स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका होने वाला है. Ai+ की नई Nova Series लॉन्च हो रही है, जिसमें खासतौर पर Nova 2 Ultra अपने यूनिक लाइटिंग डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स से चर्चा में है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

---विज्ञापन---

Ai+ Nova Series: स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर हलचल मचने वाली है. Ai+ Smartphone ने अपने नए Nova Series लॉन्च की घोषणा कर दी है, जिसमें Nova 2 और Nova 2 Ultra 9 अप्रैल 2026 को बाजार में एंट्री करेंगे. कंपनी का दावा है कि यह सीरीज सिर्फ एक अपग्रेड नहीं, बल्कि एक नया अनुभव देने के लिए तैयार की गई है, जहां डिजाइन, परफॉर्मेंस और पर्सनलाइजेशन का खास ध्यान रखा गया है.

Nova Series के साथ नया एक्सपीरियंस

Ai+ की Nova Series को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह हर तरह के यूजर की जरूरतों को पूरा कर सके. इस सीरीज में कुल पांच स्मार्टफोन शामिल होंगे, जिनमें से Nova 2 और Nova 2 Ultra सबसे पहले लॉन्च होंगे, जबकि बाकी मॉडल आने वाले महीनों में पेश किए जाएंगे.

---विज्ञापन---

Nova 2 Ultra- सबसे अलग और खास

इस सीरीज का सबसे खास फोन Nova 2 Ultra माना जा रहा है. इसमें कस्टमाइजेबल बैक-पैनल लाइटिंग दी गई है, जो कॉल, मैसेज, म्यूजिक और नोटिफिकेशन के हिसाब से बदलती रहती है. यानी यह फोन सिर्फ इस्तेमाल के लिए नहीं, बल्कि एक पर्सनल एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार किया गया है.

Nova 2- भरोसेमंद परफॉर्मेंस वाला फोन

Nova 2 उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जो बिना किसी समझौते के स्मूद और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं. इसमें स्पीड, बैटरी और डिजाइन का अच्छा संतुलन देखने को मिलेगा, जिससे रोजमर्रा के इस्तेमाल में कोई परेशानी न हो.

---विज्ञापन---

लॉन्च डेट और उपलब्धता

Nova 2 और Nova 2 Ultra को 9 अप्रैल 2026 को Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर लॉन्च किया जाएगा. इसके बाद बाकी मॉडल्स भी धीरे-धीरे बाजार में उतारे जाएंगे, जिससे यह सीरीज और भी बड़ी बनने वाली है.

ये भी पढ़ेंमार्च खत्म होने से पहले Apple करेगा बड़े ऐलान

---विज्ञापन---

First published on: Mar 24, 2026 02:04 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola