कौन हैं अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड समरीन कौर? रणवीर सिंह की फिल्म में आई थी नजर
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर के साथ अपने रिश्ते को ब्लॉक कर दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अर्शदीप की गर्लफ्रेंड का बॉलीवुड से खास कनेक्शन है. चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.
भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आते हैं. उन्होंने आईपीएल के दौरान ही अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बात की थी और अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था. वहीं अब अर्शदीप ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद यह चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है. उन्होंने अपने पोस्ट में फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘माय पर्सन’ इसके साथ ही उन्होंने एक दिल वाला इमोजी भी शेयर किया किया है.
अर्शदीप सिंह इन पोस्ट में दो फोटो शेयर की है, जिसमें वे समरीन कौर के साथ वक्त बिताते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि समरीन कौर का बॉलीवुड से खास कनेक्शन है. आपको बता दें कि समरीन ने बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ फिल्म में काम कर चुकीं हैं.
समरीन कौर का जन्म जम्मू कश्मीर में साल 1999 में हुआ था. समरीन के माता पिता दोनों ही शिक्षक हैं. बता दें कि समरीन ने पुणे के सिम्बायोसिस से बी.कॉम (ऑनर्स) किया था. हालांकि, बाद में उन्होंने चंडीगढ़ से एमबीए की पढ़ाई की है. लेकिन साल 2018 उनके लिए काफी बेहतर साबित हुआ है. दरअसल, साल 2018 में समरीन फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में स्टेट फाइनलिस्ट बनकर उभरी थी. फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना कदम आगे बढ़ाया.
आपको बता दें कि समरीन कौर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई और कई फिल्मों का हिस्सा भी बनी है. उन्होंने साल 2021 में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म 83 में नजर आई थी. इतना ही नहीं समरीन नेल पॉलिश’ ‘सरदार जी 2’ और ‘जिंद माही’ जैसे प्रोजेक्ट का भी हिस्सा रही है. फिल्मों के अलावा समरीन पंजाबी म्यूजिक वीडियो का हिस्सा भी रहीं हैं. समरीन के सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर 4.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनकी नेटवर्थ की बात करें, तो उनके पास अनुमानित संपत्ति 15 करोड़ रुपये के करीब है.