Welcome 3 Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की ‘Welcome to the Jungle’ ने चौथे दिन की ताबड़तोड़ कमाई, जानें कुल कलेक्शन
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कुल कितने का कलेक्शन किया है.
'Welcome to the Jungle' ने चौथे दिन कितने का किया कलेक्शन?
---विज्ञापन---
Welcome 3 Box Office Collection: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर तबाही मचा रही है. इस मूवी को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. वहीं फिल्म भी कमाई को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. यह फिल्म 26 जून को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. फिल्म को हिट कराने और कमाई को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने धुरंधर 2 जैसा प्लान बनाया था. दरअसल, फिल्म को रिलीज करने से पहले इस मूवी का भी पेड प्रीव्यू रखा था. जैसे रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के लिए रखा गया था. ‘वेलकम 3’ के मेकर्स का यह प्लान सफल हुआ और फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़ रुपये छापे थे.
‘वेलकम टू द जंगल’ ने चौथे दिन कितने का किया कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे, तो वहीं ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अपने ओपनिंग डे पर 15. 25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म ने दूसरे दिन (शनिवार) 20 करोड़ रुपये छाप डाले थे. इतना ही नहीं खिलाड़ी कुमार की फिल्म ने तीसरे दिन (रविवार) 24.75 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है. इस मूवी को आज चार दिन हो चुके हैं, फिल्म ने चौथे दिन खबर लिखे जाने तक 6.94 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. ‘वेलकम टू द जंगल’ ने चार दिनों में 70.69 करोड़ रुपये छाप डाले हैं. इस फिल्म में 4 या 5 कलाकार नहीं बल्कि 30 से ज्यादा स्टार्स मौजूद है.
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की कहानी की बात करें, तो इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक बड़ा बिजनेस मैन अपने काले धन को वाइट करने के लिए एक फिल्म बनाने का प्लान बनाता है. लेकिन वह नहीं चाहता है कि यह मूवी हिट साबित हो. यह बिजनेस मैन 2000 करोड़ रुपये की फिल्म बनाना शुरू करता है. इसके लिए वो एक डायरेक्टर को खोजता है. फिल्म में डायरेक्टर का किरदार परेश रावल और राजपाल यादव ने निभाया है. फिल्म के लिए दोनों डायरेक्टर अक्षय कुमार सहित कई कलाकार को साथ लेकर आते हैं. इस मूवी में अक्षय कुमार के अलावा, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडीज जैसे कलाकार मौजूद है.
हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/Welcome 3 Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की 'Welcome to the Jungle' ने चौथे दिन की ताबड़तोड़ कमाई, जानें कुल कलेक्शन