हाथ में ट्रॉफी, माथे पर किस… RCB की जीत के बाद छाया Virat-Anushka का प्यार, फोटो हुई वायरल
RCB की जीत के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की वीडियो फोटो वायरल हो रही है, जिसमें फैंस अपनी खुशी का इजहार करते नजर आ रहे हैं. इसी बीच विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी एक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का फाइनल मुकाबला 31 मई 2026 को खेला गया था, जिसमें आरसीबी ने जीत हासिल की है. इस मुकाबले में किंग कोहली ने शानदार पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई. RCB ने लगातार दूसरी बार आईपीएल की चैंपियन बनी है. आरसीबी की जीत के बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं, जिसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है. लेकिन इसी बीच विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक पोस्ट किया है, जिसे देखकर आरसीबी के फैंस और अनुष्का के प्रशंसक काफी खुश नजर आ रहे हैं.
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो किंग कोहली को माथे पर किस करते हुए नजर आ रही है. इस फोटो में देखा जा सकते है कि विराट कोहली ने हाथ में आईपीएल की ट्रॉफी पकड़ रखी है.
फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाने के बाद अनुष्का शर्मा अब क्रिकेट के मैदान में नजर आती है. Anushka Sharma क्रिकेट के मैदान पर अपने पति का हौसला बढ़ाते हुए नजर आती है, फिर चाहे इंटरनेशनल क्रिकेट हो या फिर दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग). बता दें कि आईपीएल 2026 के फाइनल में किंग कोहली ने शानदार पारी खेली और गुजरात के तेज तर्रार गेंदबाजों को खूब छक्के जड़े हैं. वहीं स्टेडियम में मौजूद अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली को चीयर करते हुए नजर आई. IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में RCB ने जीत दर्ज की है. बता दें कि बीते साल 2025 में भी आरसीबी ने जीत हासिल की थी.
साल 2026 में आरसीबी की जीत के बाद अनुष्का शर्मा का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. अभिनेत्री ने जैसे ही यह पोस्ट शेयर किया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा और फैंस ने लाइक-कमेंट की बाढ़ ला दी. अनुष्का के पोस्ट में साफ देखा जा रहा है कि विराट कोहली अपने हाथों में आईपीएल ट्रॉफी लिए हुए हैं और अनुष्का शर्मा कोहली के माथे पर किस करती हुई नजर आ रही है.