‘आप होश में नहीं…’, Vada Pav Girl ने तान्या मित्तल को क्यों सुनाई खरी-खरी? वीडियो में फूटा Chandrika Gera का गुस्सा
Vada Pav Girl: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर चंद्रिका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तान्या मित्तल पर उनका गुस्सा फूटा है. आइए जानते हैं पूरा मामला...
chandrika dixit, tanya mittal. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA
---विज्ञापन---
Vada Pav Girl: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक चंद्रिका की खूब बातें होती हैं. इस बीच अब चंद्रिका ने तान्या मित्तल को खूब खरी-खरी सुनाई है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि चंद्रिका का तान्या पर गुस्सा फूट गया. आइए जानते हैं…
वड़ा पाव गर्ल ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, वड़ा पाव गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें तान्या मित्तल और एकता कपूर नजर आ रही हैं. वीडियो को शेयर करते हुए चंद्रिका ने इसके कैप्शन में लिखा है कि वाह तान्या जी. वहीं, अगर वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में वड़ा पाव गर्ल कह रही हैं कि मुझे तान्या मित्तल से कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं है.
चंद्रिका ने आगे कहा कि अभी जो तान्या की एक वीडियो मेरे सामने आई है, उसमें मुझे एक चीज खटक रही है. आपने भी ये वीडियो देखी होगी. इस वीडियो में तान्या मित्तल अपने पल्लू से किसी का फेस साफ कर रही हैं. बहुत अच्छी बात है किसी की मदद ही कर रही हैं, लेकिन वो पल्लू पर राम-सीता की फोटो है.
चंद्रिका का फूटा गुस्सा
वड़ा पाव गर्ल ने आगे कहा कि या तो तान्या जी आप होश में नहीं थीं या फिर वो एकता कपूर है, इसलिए सबकुछ जायज है. राम-सीता का पल्लू से बाकायदा पसीना पोछा है और अभी तक किसी ने कुछ नहीं बोला है, बस तारीफें हो रही हैं, लेकिन सच बता रही हूं तान्या जी, यही चीज अगर मैं कर देती ना या अपना ही पसीना पोछ लेती तो ये मीडिया वाले मुझे गाड देते, मुझे जिंदा नहीं छोड़ते, मरने के घाट उतार देते.
लोगों का रिएक्शन
अब चंद्रिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. वहीं, अगर तान्या की बात करें तो लोगों ने उनकी तारीफ की है. अब देखने वाली बात होगी कि चंद्रिका का ये वीडियो सामने आने के बाद लोग क्या कहते हैं.