बर्थडे सेलिब्रेशन के कुछ घंटों बाद टीवी एक्ट्रेस की हुई मौत, खुशियों के बीच छाया मातम
तुर्की की मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री ईसे इरतेम का 35 साल की उम्र में निधन हो गया है. बता दें कि ईसे इरतेम ने सुपरहिट टीवी ड्रामा 'वन लव' में इशिल का किरदार निभाया था. उनके अचानक निधन की खबर ने फैंस के साथ-साथ टीवी जगत को झकझोर कर रख दिया है.
तुर्की की मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री ईसे इरतेम का 35 साल की उम्र में निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस अपने जन्मदिन के अगले दिन घर पर बेहोश मिली है. हालांकि, शुरुआती जांच के अनुसार उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. एक्ट्रेस की उम्र 35 साल बताई जा रही है. बता दें कि ईसे इरतेम ने सुपरहिट टीवी ड्रामा ‘वन लव’ में इशिल का किरदार निभाया था. एक्ट्रेस की अचानक हुई मौत ने टीवी इंडस्ट्री और फैंस को झकझोर कर रख दिया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी आत्महत्या की खबर फैल रही है. लेकिन अब उनके वकील ने इन सभी अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है.
आपको बता दें कि ईसे इरतेम का जन्म 14 जून 1991 को हुआ था. उन्होंने हाल ही अपना जन्मदिन मनाया था. लेकिन जन्मदिन के अगले दिन उनकी मौत की खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री अपनी मां के साथ रह रही थी. ईसे इरतेम अपने ही घर में बेहोश हालात में मिली थी. उन्हें बचाने की कोशिश की गई थी. हालांकि, उनकी जान नहीं बच पाई. दरअसल, शुरुआती जानकारी के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है. लेकिन अभी भी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
दिवंगत एक्ट्रेस ईसे इरतेम के वकील ने सोशल मीडिया पर चल रही आत्महत्या की अफवाहों को खारिज कर दिया है. एक्ट्रेस के वकील उगुर गोककोयुन ने बताया कि यह अफवाहों को निराधार बताया है. आपको बता दें कि ईसे इरतेम ने तुर्की टीवी ड्रामा ‘वन लव’ में इशिल का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. लेकिन एक्ट्रेस की अचानक निधन ने टीवी जगत के साथ-साथ फैंस को भी झकझोर कर रख दिया है.