Spider Man 4 Box Office Collection: 10वें दिन भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘स्पाइडर-मैन’ का जलवा रहा बरकरार, कमा डाले इतने करोड़
टॉम हॉलैंड और जेंडाया की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' 30 जुलाई को रिलीज हुई थी. फिल्म को 10 दिन हो चुके हैं लेकिन यह मूवी अब भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
Spider Man Brand New Day ने 10वें दिन कमाए इतने करोड़
---विज्ञापन---
Spider Man Brand New Day Box Office Collection: हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ इन दिनों भारतीय बॉक्स ऑफिस पर काफी जबरदस्त कलेक्शन कर रही है. इस मूवी को दुनियाभर में भरपूर प्यार मिल रहा है. इस फिल्म का डायरेक्शन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है. यह मूवी भारतीय सिनेमाघरों में 30 जुलाई को रिलीज की गई थी. फिल्म ने पहले ही दिन अपने कलेक्शन से साबित कर दिया था कि यह मूवी बड़ी-बड़ी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा देगी और यह बात सच भी साबित हुई है. फिल्म ने कमाई की ऐसी रफ्तार पकड़ी की कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने 10वें दिन कितने का किया कलेक्शन?
दरअसल, टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने सैकनिल्क के अनुसार पहले ही दिन 60.60 करोड़ रुपये छाप कर भारतीय दर्शकों को हैरान कर दिया था. इस मूवी ने पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कलेक्शन किया था. फिल्म ने पहले शनिवार को 70.25 करोड़ रुपये कमाए थे, तो वहीं पहले रविवार को 77.75 करोड़ रुपये छापे थे. इस मूवी ने 8 दिनों 334.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. इस मूवी को रिलीज हुए आज यानी 8 अगस्त को 10 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने 10 दिन 31.00 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. फिल्म ने 10 दिनों में 380.75 रुपये कमाए हैं.
वहीं फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ में टॉम हॉलैंड के अलावा जेंडाया (Zendaya), सैडी सिंक (Sadie Sink), फ्लोरेंस पुघ (Florence Pugh), जैकब बैटलन, मारिसा टोमेई, ट्रामेल टिलमैन और जॉन बर्न्थॉल जैसे कलाकारों ने अपने अभिनय से जलवा बिखेरा है. इस मूवी ने रिलीज होते ही क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ (The Odyssey) को कमाई के मामले में कड़ी टक्कर दी है. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म ‘द ओडिसी’ में टॉम हॉलैंड ने अहम किरदार निभाया है. Sacnilk के अनुसार फिल्म ने भारत में अब तक 161.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है.