Spider Man 4 Box Office Collection Day 11: बॉक्स ऑफिस पर ‘स्पाइडर-मैन’ का दबदबा कायम, 11वें दिन छापे इतने करोड़
हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है. इस मूवी को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं और यह अब भी सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक भारत में कितने का कलेक्शन किया है.
Spider Man Brand New Day ने 11वें दिन छापे इतने करोड़
---विज्ञापन---
हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर डेस्टिन डेनियल क्रेटन कि फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ दुनियाभर में जमकर कमाई कर रही है. इस मूवी को हर कोई काफी ज्यादा पसंद कर रहा है. यह मूवी भारत में 30 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी, जिसने आते ही भारतीय ऑडियंस को अपना दीवाना बना दिया है. इस मूवी में बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है, जिसने बाकी फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ दिया है.
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ को आज रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं लेकिन फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. यह मूवी लगता बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. चलिए जानते हैं कि इस मूवी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने का कलेक्शन किया है.
टॉम हॉलैंड (Tom Holland) की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. इस मूवी ने कमाई के मामले में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए-नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म ने 11वें दिन यानी दूसरे रविवार को भारत में 34.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है.
---विज्ञापन---
सैकनिल्क के अनुसार टॉम हॉलैंड और जेंडाया की फिल्म स्पाइडर मैन 4 ने पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये की तगड़ी ओपनिंग की थी. इस मूवी ने पहले हफ्ते में 334.75 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था. वहीं मूवी ने 9वें दिन 15 करोड़, 10वें दिन 31 करोड़ और आज यानी 11वें दिन 34.75 करोड़ रुपये छापे हैं. ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने 11 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 415.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है.
टॉम हॉलैंड की मल्टीस्टारर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ में टॉम के अलावा जेंडाया (Zendaya), सैडी सिंक (Sadie Sink), जैकब बैटलन, मारिसा टोमेई, जॉन बर्न्थॉल और फ्लोरेंस पुघ (Florence Pugh) जैसे कलाकारों ने अपने अभिनय का जादू दिखाया है.