चुनाव जीतते ही OTT पर टॉप ट्रेंडिंग में शामिल हुई Vijay की ये थ्रिलर फिल्म, कहानी जीत लेगी दिल
तमिल सुपरस्टार थलपति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपनी जीत दर्ज कर ली है. विजय की पार्टी TVK ने 107 सीटों पर जीत दर्ज की है, जिसकी तारीफ देश भर में हो रही है. इसी बीच थलपति विजय की एक फिल्म ओटीटी पर जमकर ट्रेंड कर रही है. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में.
Thalapathy Vijay बिगिल फिल्म ओटीटी पर कर रही है ट्रेंड
---विज्ञापन---
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे है. विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में प्रचंड जीत हासिल की है, जो हर कोई को हैरान कर रहा है. विजय पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे और अपनी जीत भी हासिल कर ली है. लेकिन इसी बीच ओटीटी पर थलपति विजय की एक फिल्म जमकर देखी जा रही है. यह फिल्म 7 साल पहले रिलीज की गई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी. यह फिल्म तमिल भाषा में रिलीज की गई थी, जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार और सपोर्ट दिया था. यह मूवी एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.
थलपति विजय की यह फिल्म 7 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया था. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं. उसे साल 2019 में रिलीज किया गया था. इस फिल्म में थलपति विजय के साथ लेडी सुपरस्टार नयनतारा ने अहम किरदार निभाया था. यह एक स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. अगर आप अब भी फिल्म का नाम नहीं समझ पाए हैं, तो इस मूवी का टाइटल ‘बिगिल’ है. इस मूवी में थलपति विजय ने डबल रोल प्ले किया था. विजय की इस ने भारतीय बाजार में 201.85 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म ने दुनिया भर में 295.85 करोड़ रुपये छापे थे.
आपको बता दें कि थलपति विजय की फिल्म ‘बिगिल’ इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है. अगर आपने यह फिल्म अभी नहीं देखी है, तो आप इसे प्राइम वीडियो पर देखने का प्लान कर सकते हैं. यह फिल्म ओटीटी पर टॉप 10 में से 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस मूवी की कहानी इतनी शानदार है कि आप इसे पूरी किए बिना नहीं छोड़ पाएंगे.