Bigg Boss 20 में क्या होगी Masoom Sharma की एंट्री? हरियाणवी सिंगर ने खुद किया खुलासा
Bigg Boss 20, Masoom Sharma: मशहूर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की बिग बॉस 20 में एंट्री हो सकती है. आइए जानते हैं कि क्या मेकर्स ने मासूम को अप्रोच किया है या नहीं? और सिंगर का इस पर क्या कहना है?
Masoom Sharma, bigg boss 20. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA
---विज्ञापन---
Bigg Boss 20, Masoom Sharma: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ इस बार अपने 20वें सीजन के साथ आने वाला है. शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर भी चर्चा होने लगी है. इस बीच अब सुनने में आया है कि इस बार यानी शो के 20वें सीजन में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की भी एंट्री हो सकती है. आइए जानते हैं कि क्या सच में मासूम इस बार शो में नजर आने वाले हैं.
क्या शो में आएंगे मासूम शर्मा?
दरअसल, हाल ही में मासूम शर्मा, एमजे मुकेश जैन के पॉडकास्ट में नजर आए. इस दौरान सिंगर ने कई मामलों पर बात की. इसी दौरान सिंगर से पूछा गया कि बिग बॉस जाओगे? इस पर मासूम शर्मा हंसकर जवाब देते हैं कि आज ही फोन आया हुआ था. मासूम ने कहा कि मुझे पिछली बार भी शो का ऑफर आया था, लेकिन मैंने मना कर दिया था.
इसके आगे मासूम ने कहा कि इस बार भी मैंने यही कहा है कि मैं ज्यादा से ज्यादा 10 दिन आ सकता हूं, इससे ज्यादा या 2-3 महीने के लिए मैं नहीं आ सकता. इसके आगे मासूम ने हंसते हुए कहा कि मेरा वहां मन नहीं लगेगा क्योंकि मेरा 10 दिन से ज्यादा घर ही मन नहीं लगता. चार-पांच दिन होते ही मुझे ये हो जाता है कि चलो बाहर, कहीं चलते हैं.
कौन हैं मासूम शर्मा?
गौरतलब है कि मासूम शर्मा अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. अब देखने वाली बात होगी कि क्या मासूम शो में आते हैं या नहीं. हालांकि, अब इसका पता समय के साथ ही लगेगा. वहीं, अगर सिंगर की बात करें तो मासूम शर्मा एक हरियाणवी सिंगर हैं और अपने गानों के लिए जाने जाते हैं.
बिग बॉस 20
इसके अलावा अगर शो की बात करें तो ‘बिग बॉस 20’ के प्रीमियर का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि शो का प्रीमियर अक्टूबर के आखिर या नवंबर 2026 की शुरुआत में हो सकता है. हालांकि, अभी शो को लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है. इसी के साथ ये भी सुनने में आया है कि सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर शो के होस्ट के रूप में वापसी कर रहे हैं.