‘घोड़े संग एंट्री और करण-अर्जुन वाला तड़का…’, Bigg Boss 20 में नए अवतार में दिखेंगे Salman Khan, प्रोमो देख क्रेजी हुए फैंस
Bigg Boss 20: टीवी का मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' जल्द ही शुरू होने वाला है. शो का प्रोमो भी आ गया है, जो कमाल का है. इस बार का सीजन बेहद अलग होने वाला है क्योंकि इसमें सलमान का अलग ही स्वैग देखने को मिल रहा है.
Bigg Boss 20: टीवी का मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ जल्द ही शुरू होने वाला है. सलमान खान का शो इस बार अपने 20वें सीजन के साथ आने वाला है. ऐसे में हर किसी को शो का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब आज यानी 4 अगस्त को शो का प्रोमो वीडियो मेकर्स ने रिलीज कर दिया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है.
बिग बॉस 20 का प्रोमो
जियोहॉटस्टार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शो का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो शेयर किया है. इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि एक से भले दो, बिग बॉस 20, 6 सितंबर से जियोहॉटस्टार और कलर्स पर. जैसे ही शो का प्रोमो सामने आए, तो फैंस और यूजर्स खुशी से झूम उठे.
वहीं, अगर इस प्रोमो वीडियो की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान ने घोड़े के साथ एंट्री की है. इस दौरान सलमान खान का लुक और उनका स्वैग बेहद हटके और अलग है. साथ ही सलमान कहते हैं कि जो करण-अर्जुन में हुआ था, वो अब बिग बॉस में दोबारा होगा, तथास-टू. सलमान का ये लुक लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि वो उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
ट्विंस या सिबलिंग्स आ सकते हैं नजर
गौरतलब है कि सलमान खान का शो ‘बिग बॉस’ हमेशा अपने हर सीजन में एक अलग अंदाज में आता है. इस बार शो का 20वां सीजन है, तो जाहिर है कि इसमें कुछ हटके होगा ही. इस बार बिग बॉस में कुछ अलग ही खास होने वाला है, या तो शो में ट्विंस नजर आएंगे या फिर सिबलिंग्स नजर आ सकते हैं.
कंटेस्टेंट्स नहीं हुए कंफर्म
वहीं, अगर शो के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो वैसे तो कई नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन अभी कंटेस्टेंट्स की कंफर्म लिस्ट नहीं आई है. हालांकि, देखने वाली बात ये होगी कि आखिर इस बार शो में कितने लोग आएंगे और कौन-कौन शो में अपना जलवा दिखाएगा. अब इसका पता कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आने के बाद ही लगेगा.
हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/टेलीविजन/'घोड़े संग एंट्री और करण अर्जुन वाला तड़का…', Bigg Boss 20 में नए अवतार में दिखेंगे Salman Khan, प्रोमो देख क्रेजी हुए फैंस