Tejasswi Prakash बड़े पर्दे पर मचाएंगी धमाल, पोस्टर जारी

मुंबई। टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के करियर के सितारे इन दिनों बुलंदियों के शिखर पर हैं। ‘बिग बॉस 15’ का खिताब जीतने के बाद तेजा ‘नागिन 6’ की लीडिंग लेडी बन लोगों को एंटरटेन कर रही हैं। साथ ही उन्हें कई म्यूजिक एल्बम्स में भी तहलका मचाते देखा जा रहा है। […]

---विज्ञापन---

मुंबई। टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के करियर के सितारे इन दिनों बुलंदियों के शिखर पर हैं। ‘बिग बॉस 15’ का खिताब जीतने के बाद तेजा ‘नागिन 6’ की लीडिंग लेडी बन लोगों को एंटरटेन कर रही हैं। साथ ही उन्हें कई म्यूजिक एल्बम्स में भी तहलका मचाते देखा जा रहा है। इसी कड़ी में तेजस्वी के फैंस के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस जल्द ही मराठी डेब्यू (Tejasswi Prakash Debut) करने जा रही हैं, उनकी फिल्म का पोस्टर भी आउट हो गया है।

दरअसल इस बात की जानकारी खुद तेजस्वी ने दी है। तेजस्वी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर किया है। बता दें कि तेजस्वी जल्द ही मराठी फिल्म ‘मन कस्तूरी रे’ (Man Kasturi Re) में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मन सांगे हे मला वेड लागे या जीवा सावरू नको रे माला नव्या सपंदनांची नवी ल स्थूर मन कस्तूरी रे, 4 नोवेंबर पास्च्या जवच्या चित्रपट घरात! #मनकस्‍तुरीरे #मनकस्‍तुरीरे4नोव”।

और पढ़िए –एक्स वाइफ की वजह से हुआ राकेश बापट-शमिता शेट्टी का ब्रेकअप! रिद्धि डोगरा ने दिया ये जवाब

https://www.instagram.com/p/Cg-_3j6LiTZ/?hl=en

और पढ़िए –Urvashi Rautela का मैरिज पर बड़ा बयान, बोलीं- ‘पहले ही 2 शादी…

आपको बता दें कि इस पोस्टर में तेजस्वी के साथ मराठी एक्टर अभिनय बेर्डे (Abhinay Berde) दिखाई दे रहे हैं, जो फिल्म में तेजा के साथ लीड रोल अदा करने वाले हैं।

इस पोस्टर में दोनों एकसाथ स्कूटर पर राइड करते नजर आ रहे हैं। जहां तेजस्वी को खुश होकर मस्ती करते हुए देखा जा सकता हैं। फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये इसी साल 4 नवंबर को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने उतर रही है।

 

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Aug 09, 2022 04:02 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें