Toxic को सेंसर बोर्ड ने किया पास, दिया ये सर्टिफिकेट, यश की फिल्म का फाइनल रनटाइम कितना?
Toxic: सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म की रिलीज को लेकर लोगों में अलग ही लेवल की एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है.
Toxic: सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ अपनी रिलीज के बेहद करीब आ चुकी है. फिल्म के रिलीज होने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है. आइए जानते हैं कि फिल्म को बोर्ड ने कौन-सा सर्टिफिकेट दिया है और इसका फाइनल रनटाइम कितना है?
‘टॉक्सिक’ को बोर्ड ने किया पास
यश की पैन-इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने बिना किसी कट के पास किया है. जी हां, इस फिल्म में सेंसर बोर्ड ने एक भी कट नहीं लगाया है और इसको रिलीज सर्टिफिकेट दे दिया है. यश की फिल्म को ‘ए’ रेटिंग दी गई है. हालांकि, फिल्म को बिना किसी कट के पास किए जाने पर कुछ यूजर्स ने सवाल भी किए हैं कि इतनी हिंसक होने के बाद फिल्म में एक भी कट क्यों नहीं लगा?
इसी के साथ फिल्म के रनटाइम की बात करें तो इस फिल्म का फाइनल रनटाइम लगभग 3 घंटे 14 मिनट है. जानकारी की मानें तो सीबीएफसी ने कन्नड़ वर्जन में सिर्फ दो शब्दों या वाक्यांशों को म्यूट या फिर बदलने के लिए कहा है. साथ ही फिल्म के अंग्रेजी सबटाइटल्स में भी इसी तरह के छोटे बदलाव करने के लिए कहा गया है.
फिल्म की कास्ट
इसके अलावा बोर्ड ने सिगरेट और शराब संबंधी वैधानिक चेतावनी भी जोड़ने को कहा है. हालांकि, इन बदलावों के अलावा फिल्म में किसी कट की बात सामने नहीं आई है. इसी के साथ अगर फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वासंत और तारा सुतारिया हैं.
कब होगी रिलीज?
बता दें कि फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट हुई है. साथ ही अगर रिलीज की बात करें तो फिल्म को 26 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज किया जा रहा है. वहीं, इस फिल्म का बजट लगभग 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी ओपनिंग करती है और कितना कलेक्शन पहले दिन कर पाती है.