Spider-Man: Brand New Day OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने के बाद अब OTT पर आएगी ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’, जानें पूरी डिटेल
हॉलीवुड के डायरेक्टर डेस्टिन डेनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे इन दिनों दुनियाभर के सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है. फिल्म को भारतीय दर्शक भी पसंद कर रहे हैं. वहीं अब लोग यह भी जानना चाहते हैं कि फिल्म ओटीटी पर कब आएगी. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
हॉलीवुड मशहूर एक्टर टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ इन दिनों दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इस मूवी को हर कोई काफी ज्यादा पसंद कर रहा है. मार्वल की इस मूवी ने पहले वीकेंड पर ही दुनियाभर में लगभग 927 मिलियन डॉलर ( लगभग लगभग 8,837 करोड़ रुपये) का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 265 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली है.
टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ 30 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये छापे थे, तो वहीं दूसरे दिन 49.35 करोड़ का कारोबार किया था. इस मूवी ने तीसरे दिन 70.25 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म ने सबसे ज्यादा कलेक्शन चौथे दिन यानी रविवार को 77.75 करोड़ रुपये छापे थे. टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने आज यानी मंडे को खबर लिखे जाने तक 7.92 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी. हालांकि, अब फैंस मूवी की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर काफी सर्च कर रहे हैं.
अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ कब और कहां स्ट्रीम होने वाली है. व्हाट्स ऑन नेटफ्लिक्स की रिपोर्ट के अनुसार इस हॉलीवुड फिल्म की स्ट्रीमिंग को लेकर सोनी पिक्चर्स और नेटफ्लिक्स के बीच काफी लंबे समय से चर्चा चल रही है. हालांकि, रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि थिएटर्स रन के लगभग 120 दिन बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स यूएस पर स्ट्रीम हो सकती है. हालांकि, रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि अगर ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव मूवी की स्ट्रीमिंग के लिए समय सीमा बढ़ाता है, तो यह फिल्म दिसंबर 2026 के अंत या फरवरी 2027 तक ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम नहीं की जाएगी. हालांकि, अभी तक फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/Spider Man: Brand New Day OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने के बाद अब OTT पर आएगी 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे', जानें पूरी डिटेल