67 की उम्र में ‘सच्चे प्यार’ की तलाश में हैं मुकेश खन्ना, बताई अब तक कुंवारे रहने की वजह
Mukesh Khanna On Marriage: भारत के शक्तिमान कहे जाने वाले मुकेश खन्ना आज 67 साल के हो चुके हैं. लेकिन अब इस उम्र में वे सच्चे प्यार की तलाश में हैं. उन्होंने अपने कुंवारे रहने की असली वजह बताई है.
Mukesh Khanna Bachelor Life: शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में अक्सर छाए रहते हैं. लेकिन इस बार उनकी पर्सनल लाइफ से बात जुड़ी हुई है. 67 साल के कुंवारे मुकेश अब अपनी सोलमेट की तलाश में हैं. उन्होंने आखिरकार अपने सिंगल रहने की वजह बता दी है.
मुकेश खन्ना इस समय 67 साल के हैं. फिर भी उन्होंने फिल्मी चर्चा के एक पॉडकास्ट पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी बात की. उन्होंने बताया कि वे शादी को बहुत जरूरी मानते हैं. पार्टनर आपको आपकी किस्मत से मिलता है. उन्होंने बताया कि वे उस दिन के लिए बिल्कुल तैयार हैं, जिन दिन उनकी किस्मत में लिखी लड़की से उनकी मुलाकात होगी. वे तब शादी जरूर करेंगे.
शादी को लेकर मुकेश के विचार
पॉडकास्ट में मुकेश बताते हैं कि ‘“मैं बाकी लोगों से ज़्यादा शादी में विश्वास रखता हूँ. लोग सोचते हैं कि अगर आप शादी नहीं करते, तो आप शादी में विश्वास नहीं रखते. लेकिन यह सच नहीं है. मैं शादी जैसी संस्था में ज़्यादातर लोगों से ज़्यादा विश्वास रखता हूँ. पत्नी यूँ ही नहीं मिल जाती. वह भाग्य में लिखी होती है. अगर ऐसा होना तय होता, तो अब तक हो चुका होता. जिस लड़की से मेरी शादी होनी तय है, वह कहीं न कहीं मौजूद है. जब भाग्य हमें मिलाएगा, तब ऐसा होगा.”
उन्होंने कई पुराने इंटरव्यूज में बताया है कि वे अपने परिवार और जिम्मेदारियों में इतने व्यस्त हो गए कि खुद के लिए समय नहीं निकाल पाए और धीरे-धीरे शादी का ख्याल पीछे छूट गया. लेकिन अब फिर से मुकेश शादी के विचार में डूबे हुए हैं.