Shah Rukh Khan की फिल्म King में नजर आने वाला है 70% बॉलीवुड, स्टार कास्ट पर आया बड़ा अपडेट
Shah Rukh Khan King Movie Update: दिसंबर, 2026 में आने वाली शाहरुख खान की फिल्म King को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. एक्टर सौरभ शुक्ला ने बताया कि फिल्म में लगभग 70% बॉलीवुड नजर आने वाला है. चलिए जानते हैं कि किंग की इस फिल्म में किन किन सितारों का चेहरा देखने को मिल सकता है?
King Movie Star Cast Details: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म King, 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म एक्शन से भरी हुई है और सिद्धार्थ आनंद इसके डायरेक्टर हैं. अब इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म में काम कर रहे मशहूर एक्टर सौरभ शुक्ला ने बताया है कि King में 70% बॉलीवुड नजर आने वाला है. यह जानकारी बाहर आते ही फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है.
फिल्म King में काम कर रहे सौरभ शुक्ला, पिछले दिनों एक इंटरव्यू में गए. जहां पर उन्होंने फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी साझा की. उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि किंग में बॉलीवुड का लगभग 70 प्रतिशत स्टार कास्ट शामिल है. उन्होंने कहा, “केवल मैं ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री का 70 फीसदी हिस्सा इस फिल्म में है. जितने भी बड़े नाम हैं, वे सब इसमें हैं.” सौरभ शुक्ला ने यह बात हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में कही. वे खुद इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगे और उनका कहना है कि उनका किरदार बहुत यादगार होगा.
फिल्म में कौन-कौन शामिल?
सौरभ ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि किंग बड़ी एंसेंबल फिल्म है. इसमें शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेंगी. सुहाना का यह बॉलीवुड डेब्यू होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी, राघव जुएल जैसे कई बड़े सितारे हैं. इतने सारे स्टार्स एक साथ आने से यह फिल्म बहुत खास बन गई है.
शाहरुख खान की यह फिल्म फिल्म क्रिसमस 2026 यानी 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी. शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद की जोड़ी पहले पठान में काम कर चुकी है, जो बहुत हिट रही थी. अब किंग में रोमांस किंग शाहरुख का एक्शन, ड्रामा और बड़े-बड़े सितारों का धमाल देखने को मिलेगा. सौरभ शुक्ला के इस अपडेट से फैंस और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं.