‘ब्लॉकबस्टर पक्की…’, Salman Khan की मेगा एक्शन फिल्म पर आया बड़ा अपडेट, फैंस हुए एक्साइटेड
Salman Khan Film: बॉलीवुड सुपरस्टार दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. इस मूवी में भाईजान के साथ नयनतारा लीड रोल में नजर आने वाली है. इस मूवी के लिए सलमान खान ने वामशी पेडिपल्ली से हाथ मिलाया है. हालांकि, अब मूवी को लेकर एक बड़ा अपडेट भी सामने आया है.
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी मच अवेटेड फिल्म मातृभूमि को लेकर काफी चर्चा में बने रहें हैं. इस मूवी की रिलीज डेट भी टाल दी गई है, इतना ही नहीं इस फिल्म का नाम भी बदल दिया गया है. बता दें कि भाईजान की फिल्म मातृभूमि का पहले नाम बैटल ऑफ गलवान रखा गया था. ऐसे में फैंस भी यह जानना चाहते हैं कि सलमान खान यह मूवी कब रिलीज होने वाली है. लेकिन आज हम आपको सलमान खान की अपकमिंग फिल्म, जिसका नाम फिलहाल ‘SVC63’ रखा गया है. इस मूवी के लिए भाईजान ने वामशी पेडिपल्ली से हाथ मिलाया है. चलिए जानते हैं ‘SVC63’ मूवी के बारे में.
सलमान खान इन दिनों अपनी एक्शन-ड्रामा मूवी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. इस एक्शन फिल्म के लिए भाईजान ने वामशी पेडिपल्ली से हाथ मिलाया है. इस मूवी में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म को दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं. दरअसल, जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ है, उस वक्त से ही हर कोई इस मूवी को लेकर हर कोई छोटी बड़ी अपडेट जानना चाह रहे हैं.
हालांकि, अब दिल राजू ने सलमान खान-वामशी पेडिपल्ली की फिल्म पर बड़ा अपडेट दिया है. प्रोड्यूसर दिल राजू ने बताया की मूवी की शूटिंग अक्टूबर 2026 में पूरी कर ली जाएगी. दरअसल, दिल राजू ने कहा, हमें एक बड़ी और ब्लॉकबस्टर फिल्म की उम्मीद है, क्योंकि हमने फिल्म के कुछ शुरुआती फुटेज देखे हैं, जो काफी शानदार हैं. उन्होंने यह भी कहा सलमान खान को इस मूवी में काम करने में काफी मजा आ रहा है. इस मूवी की शूटिंग अक्टूबर में पूरी हो जाएगी. हमने सलमान खान का गाना शूट किया है, जो वाकई काफी बेहतर बनकर तैयार हुआ है. सलमान खान और नयनतारा की यह फिल्म ईद 2027 में रिलीज होने वाली है.