हनीमून के लिए कहां गए Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda? सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Honeymoon: साउथ के पॉपुलर और न्यूली मैरिड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर से चर्चा में हैं. लोगों को कपल की जोड़ी कमाल की लगती है और दोनों पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं.
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda. image credit- social media
---विज्ञापन---
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Honeymoon: साउथ के पॉपुलर और न्यूली मैरिड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों की खूब चर्चा हो रही है. इस बीच अब दोनों के हनीमून की भी चर्चा हो रही है. इतना ही इंटरनेट पर एक फोटो भी वायरल हो रही है.
विरोश की फोटो वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर vijaydeverakonda_maharashtra के नाम के एक अकाउंट से एक फोटो शेयर की गई है. इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि न्यूलीवेड कपल विरोश को हाल ही में थाईलैंड के कोह समुई में शादी के बाद हनीमून की छुट्टियों पर देखा गया.
इस पोस्ट में एक फोटो में भी जिसमें विजय और रश्मिका एक-दूसरे के साथ कोजी होते नजर आ रहे हैं. कपल एक-दूसरे को हग किए हुए है. अब सोशल मीडिया पर ये फोटो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं. फैंस इस पर प्यार भरा रिएक्शन दे रहे हैं.
हनीमून के लिए कहां गए?
वहीं, अगर हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर की मानें तो दोनों थाईलैंड के कोह समुई में एक प्राइवेट एयरबीएनबी विला में ठहरे हुए हैं. जानकारी की मानें तो कपल ने लग्जरी रिसॉर्ट की बजाय शांत और निजी जगह चुनी है. इंटरनेट पर वायरल हो रही फोटो में दोनों एक-दूजे को लगे लगाते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में दोनों कैजुअल कपड़े पहने हुए हैं.
26 फरवरी की थी शादी
बता दें कि रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी की थी. शादी के कुछ दिनों बाद ही 4 मार्च को हैदराबाद में इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए रिसेप्शन रखा ता, जिसमें बॉलीवुड और साउथ के सितारे नजर आए थे. इतना ही नहीं बल्कि शादी के बाद दोनों ने खुशी से फैंस के बीच पूरे भारत में मिठाइयां बांटी थी. दोनों की जोड़ी को लोगों का बेहद प्यार मिला है.