हिट डेब्यू के बाद भी 4 साल तक काम को तरसा ये सितारा, कभी ड्राइवर बनकर किया था गुजारा!
बॉलीवुड का एक सितारा ऐसा है जो हिट डेब्यू देने के बाद भी 4 साल तक काम को तरसा. वहीं फिल्मों में आने से पहले इस सितारे ने ड्राइवर की नौकरी भी की है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस सितारे की बात कर रहे हैं.
(Pic Credit- Instagram) आउटसाइडर होने के बाद भी बॉलीवुड में बनाई पहचान
---विज्ञापन---
Birthday Special: बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने आउटसाइडर होकर भी इंडस्ट्री में अपने टैलेंट के दम पर पहचान बनाई है. बिना किसी गॉडफादर के ये सितारे आज बॉलीवुड में राज कर रहे हैं. शुरुआती दौर में इन सितारों को स्ट्रगलिंग डेज से गुजरना पड़ा और फिर कहीं जाकर वो मुकाम हासिल किया जिसका सपना हर कोई देखता है. आज हम आपको एक ऐसे सितारे के बारे में बताने जा रहे हैं जो हिट डेब्यू करने के बाद भी 4 सालों तक काम को तरसे थे. आउटसाइडर होने के बाद भी इस सितारे ने बॉलीवुड में अपने टैलेंट से जगह बनाई. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सितारे की बात कर रहे हैं.
बोर्डिंग स्कूल में की पढ़ाई
बॉलीवुड में अपनी फिल्मों से ऑडियंस को दीवाना बनाने वाले इस सितारे का नाम रणदीप हुड्डा है. एक्टर हरियाणवी जाट परिवार से आते हैं. उनके पिता रणबीर सिं हुड्डा एक मेडिकल सर्जन हैं और उनकी मां आशा हुड्डा समाजसेवी होने के साथ-साथ एक्ट्रेस भी हैं. आज एक्टर अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर हम आपको उनकी संघर्ष भरी लाइफ के बारे में बता रहे हैं. सोनीपत के बोर्डिंग स्कूल में रणदीप हुड्डा ने अपनी स्कूलिंग की है और इसके बाद उनके पैरेंट्स ने उन्हें मेलबर्न में आगे की पढ़ाई करने के लिए भेज दिया था.
मेलबर्न में बिजनेस मैनेजमेंट और ह्यूमन रिसोर्स में एक्टर ने मास्टर्स की डिग्री हासिल की. एक्टर ने एक इंटरव्यू में खुद रिवील किया था कि मेलबर्न में पढ़ाई करते हुए उन्होंने गुजारा करने के लिए छोटी-मोटी नौकरियां भी की हैं. एक्टर ड्राइवर की नौकरी करते थे और कारों की भी सफाई किया करते थे, जिसके पैसों से उनका खर्च निकल जाता था. वहीं इसके बाद एक्टर भारत आए और यहां उन्होंने एक्टिंग में हाथ आजमाया.
साल 2001 में एक्टर को बॉलीवुड में ब्रेक मिला. मीरा नायर के डायरेक्शन में बनी ‘मानसून वेडिंग’ में एक्टर को काम करने का मौका मिला. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और रणदीप हुड्डा की एक्टिंग को भी खूब पसंद किया गया. हिट डेब्यू के बाद भी एक्टर को 4 साल तक काम ही नहीं मिला. जी हां ‘मानसून वेडिंग’ के रिलीज होने के 4 साल तक रणदीप हुड्डा काम को तरसते रहे थे. इस दौरान उन्होंने कई विज्ञापनों में काम कर अपना गुजारा किया. 4 साल तक इंतजार करने के बाद एक्टर के हाथ साल 2005 में D फिल्म लगी. इस फिल्म के बाद एक्टर का करियर ट्रैक पर आ गया और उन्हें बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर मिलने लगे.