Peddi के लिए रामचरण ने वसूली 100 करोड़ की मोटी रकम, तो जाह्नवी कपूर को मिली कितनी फीस?
Peddi Starcast Fees: राम चरण की अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' चर्चाओं में बनी हुई है. इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी. दोनों सितारों की फीस भी सामने आ गई है. चलिए जानते हैं किसने कितनी फीस ली?
Peddi Starcast Fees: राम चरण की अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में छाई हुई है. इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर भी लीड रोल में हैं. इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का पहला लुक भी रिलीज हो चुका है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और तेज कर दिया है. वहीं अब राम चरण और जाह्नवी कपूर की फीस भी सामने आ गई है. चलिए जानते हैं जाह्नवी कपूर ने इस फिल्म के लिए कितनी फीस ली है?
राम चरण की फीस
राम चरण की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म को बनाने में 300 करोड़ रुपये लगे हैं. वहीं मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाती नजर आने वाली है. वहीं इस फिल्म में राम चरण एक पहलवान का किरदार निभा रहे हैं. एक्टर की फीस भी रिवील हो गई है. राम चरण ने इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के लिए 100 करोड़ की मोटी फीस मेकर्स से वसूली है. वहीं राम चरण भी साउथ के महंगे सितारों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.
‘पेड्डी’ में राम चरण के साथ लीड रोल में जाह्नवी कपूर नजर आएंगी. वहीं इस फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर को 6 करोड़ रुपये मिले हैं. आज के समय में जाह्नवी कपूर बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं. वहीं राम चरण की फिल्म में काम करने से पहले जाह्नवी जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’ में भी बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आ चुकी हैं. ‘देवरा’ के लिए जाह्नवी कपूर ने 5 करोड़ की फीस ली थी और अब ‘पेड्डी’ के लिए एक्ट्रेस ने 1 करोड़ रुपये बढ़ा दिए हैं.
जाह्नवी कपूर और राम चरण की इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट 18 मई को मुंबई में किया जाएगा. वहीं फिल्म से ही जुड़ा दूसरा इवेंट भोपाल में होगा. फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. ये फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं बता दें फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. वहीं फिल्म का पहला लुक राम चरण के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया था.