Priyanka Chopra in Oscars 2026: सफेद गाउन में नजर आईं खूबसूरत प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस के साथ अकादमी अवॉर्ड में बिखेरा जलवा
Priyanka Chopra Oscars 2026: फिल्म जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड कहा जाने वाला ऑस्कर, लॉय एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया. रेट कारपेट पर कई बड़े सितारे आए. लेकिन भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया. उन्होंने सफेद गाउन पहना है, और अपने पति निक जोनस के साथ उन्होंने काफी पोज दिए.
Priyanka Chopra White Dior Gown: हॉलीवुड का सबसे बड़ा आयोजन, ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन कर दिया. 15 मार्च 2026 और भारत में 16 मार्च, 2026 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हुए 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में प्रियंका ने अवॉर्ड प्रेजेंट करने का सम्मान पाया. उनके साथ पति निक जोनस भी मौजूद थे. दोनों ने इस इवेंट को रोमांटिक डेट नाइट बना दिया.
प्रियंका ने रेड कार्पेट पर सफेद स्ट्रैपलेस गाउन पहना, जो डायोर का था. यह गाउन ब्राइडल स्टाइल का लग रहा था. इसमें हाई लेग स्लिट था और फेदर जैसी डिटेलिंग से सजा था. गाउन के साथ उन्होंने भव्य डायमंड नेकलेस पहना, जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा था. प्रियंका ने बाल खुले रखे और ओल्ड हॉलीवुड स्टाइल में सजाए. कई लोगों ने उनकी तारीफ की, लेकिन दूसरी तरफ कुछ ने कहा कि गाउन थोड़ा साधारण लग रहा था. फिर भी प्रियंका ने अपनी ग्रेस और कॉन्फिडेंस से सबका दिल जीत लिया.
प्रियंका के व्हाइट गाउन को कॉम्प्लीमेंट करते हुए निक जोनस ने क्लासिक ब्लैक-एंड-व्हाइट सूट पहना. दोनों हाथ में हाथ डाले रेड कार्पेट पर चले. यह जोड़ी बहुत स्टाइलिश और रोमांटिक लग रही थी. प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी तैयारी के फोटो शेयर किए, जिसमें आखिरी मिनट में गाउन में बदलाव दिखाया. निक के साथ उनकी यह कैमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आ रही है.
प्रियंका ने कई साल बाद ऑस्कर स्टेज पर वापसी की है. वे रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐनी हैथवे, ग्वेनेथ पाल्ट्रो जैसे बड़े सितारों के साथ अवॉर्ड देने आईं. इससे पहले 2016 में भी वे प्रेजेंट कर चुकी हैं. उनकी यह उपलब्धि भारतीयों के लिए गर्व की बात है. प्रियंका ने फिल्मों के अलावा ग्लोबल स्टेज पर भारत का नाम आगे बढ़ाया है.
हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/Priyanka Chopra in Oscars 2026: सफेद गाउन में नजर आईं खूबसूरत प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस के साथ अकादमी अवॉर्ड में बिखेरा जलवा