Arijit Singh के बाद Pritam भी लेने जा रहे संन्यास? बर्थडे पोस्ट ने फैंस की बढ़ाई टेंशन
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और कंपोजर प्रीतम (Pritam) ने 14 जून को अपना 55वां जन्मदिन मनाया हैं. लेकिन इसी बीच उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.चलिए जानते हैं इसके बारे में.बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और कंपोजर प्रीतम (Pritam) ने 14 जून को अपना 55वां जन्मदिन मनाया हैं. लेकिन इसी बीच उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.चलिए जानते हैं इसके बारे में.
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर प्रीतम (Pritam) ने 14 जून को अपना 55वां जन्मदिन मनाया है. लेकिन बर्थडे के मौके पर उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, उन्होंने अपने जन्मदिन पर पोस्ट शेयर कर फैंस को धन्यवाद दिया है. लेकिन उनके पोस्ट के कैप्शन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. उनके पोस्ट को देखकर फैंस शॉक हो गए हैं. प्रीतम के पोस्ट को देखने के बाद फैंस को लगा कि शायद वे रिटायरमेंट लेने की बात कर रहे हैं.
हाल ही में अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया था, जिसने फैंस को काफी हैरान कर दिया था. यही कारण है कि उनका यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है . प्रीतम ने अपने पोस्ट में लिखा ‘मेनस्ट्रीम’ (मुख्यधारा) का सफर मेरे लिए काफी शानदार रहा है, उन्होंने आगे लिखा कि अब नए सफर पर निकलने का समय आ गया है. दरअसल, जैसे ही उनका यह पोस्ट फैंस ने देखा, तो वह काफी शॉक हो गए और कयास लगाने के लिए शायद म्यूजिक कंपोजर प्रीतम (Pritam) भी अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की तरह संन्यास ले सकते हैं.
प्रीतम ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
मशहूर म्यूजिक कंपोजर प्रीतम (Pritam) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक-एंड-व्हाइट फोटो शेयर किया है और कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘सभी शुभकामनाओं के लिए आपका धन्यवाद. मैं सभी को एक-एक कर जवाब तो नहीं दे सकता, कृपया मेरा दिल से आभार आप सभी स्वीकार करें’ उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ‘आज मैंने खुद को कुछ साल ऐसे जीने का तोहफा देने का इरादा किया है, जो जिंदगी को एक अलग तरह से जीने का मौका दे. प्रीतम का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.