थिएटर्स के बाद Prime Video पर आई ये रोमांटिक थ्रिलर, रोमांस के साथ मिलेगा सस्पेंस का तगड़ा डोज
आप भी ओटीटी पर देखने के लिए कोई बेहतरीन फिल्में तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर कोहराम मचा रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती है. इतना ही नहीं इन मूवीज और सीरीज को दर्शक देखना भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं. यही कारण है कि आज के समय में दर्शक थिएटर्स से ज्यादा ओटीटी पर फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आते हैं. दरअसल, आज हम आपके लिए जो मूवी लेकर आए हैं, वो हाल ही में थिएटर्स में रिलीज की गई थी. इस फिल्म को सिनेमाघरों में ज्यादा पसंद नहीं किया गया था.
हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, वो 30 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. इस मूवी को बेहद कम बजट के साथ तैयार किया गया था. इस फिल्म का दर्शक ओटीटी पर काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हालांकि, अब यह मूवी ओटीटी पर रिलीज की जा चुकी है. इतना ही नहीं फिल्म ओटीटी पर रिलीज होते ही दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. इस फिल्म का निर्देशन अजय भूपति ने किया था, जो एक तेलुगु सिनेमा की फिल्म है. इस मूवी में साउथ सिनेमा का सुपरस्टार महेश बाबू के भतीजे जय कृष्णा और एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अहम किरदार में नजर आ रही है. वहीं इस मूवी में मोहन बाबू विलेन को रोल में नजर आ रहे है.
जय कृष्णा और राशा थडानी की फिल्म ‘श्रीनिवास मंगपुरम’ को बड़े पर्दे पर 30 जुलाई को रिलीज किया गया था. हालांकि, यह मूवी बड़े पर्दे पर कामयाब साबित नहीं हो पाई थी. ‘श्रीनिवास मंगपुरम’ महज 21 दिनों में ही ओटीटी पर स्ट्रीम कर दी गई है. अगर आपने यह फिल्म थिएटर में नहीं देखी है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. बता दें कि यह फिल्म ओटीटी पर तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, मलयालम, तमिल और कन्नड़ भाषा में मौजूद है. इस फिल्म को बनाने में लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने दुनियाभर में 7.33 करोड़ रुपये छापे थे.