Peddi: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को बड़ा सरप्राइज, जारी हुआ ‘पेड्डी’ से पहलवान लुक, ‘दंगल’ और ‘सुल्तान’ की आई याद
Peddi Pehelwan Glimpse Out: राम चरण आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उनके बर्थडे और राम नवमी के खास मौके पर मेकर्स ने एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पेड्डी' से रेसलर लुक की पहली झलक दिखाई है, जो 'दंगल' और 'सुल्तान' की याद दिला रहा है.
राम चरण के बर्थडे पर फैंस को बड़ा सरप्राइज (Photo- Instagram)
---विज्ञापन---
राम चरण और जान्हवी कपूर की जोड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली है. दोनों स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ के जरिए स्क्रीन पर साथ में दिखेंगे. फिल्म से पहले ही फर्स्ट लुक पोस्टर और टीजर वीडियो जारी किए जा चुके हैं. ऐसे में फैंस अब दोनों को पर्दे पर साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. ये भी साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इसी बीच अब राम नवमी और राम चरण के जन्मदिन के मौके पर ‘पेड्डी’ से एक्टर का रेसलर वाला लुक जारी किया गया है, जिसकी तुलना सलमान खान की ‘सुल्तान’ और आमिर खान की ‘दंगल’ से होने लगी है. चलिए बताते हैं कैसे है उनका लुक.
राम चरण को ‘पेड्डी’ से जारी किए गए नए लुक में क्रिकेट से कुश्ती की ओर ट्रांजिशन में दिखाया गया है. इसमें ग्लोबल स्टार का कमाल का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखने के लिए मिल रहा है. वह इसमें पेड्डी पहलवान बने दिखाई दे रहे हैं. पेड्डी पहलवान में राम चरण का क्रिकेट से कुश्ती की ओर ट्रांजिशन काफी यूनिक लगता है. यह उनके फैंस के लिए किसी बेहतरीन बर्थडे गिफ्ट से कम नहीं है.
गौरतलब है कि फिल्म ‘आरआरआर’ के बाद राम चरण का यह नया अवतार बेहद एक्साइटिंग लग रहा है. इससे पहले हमने आरआरआर में उनका शानदार ट्रांसफॉर्मेशन देखने के लिए मिला था और अब एक बार फिर उन्होंने खुद को बिल्कुल अलग अंदाज में पेश किया है. उनका लुक और ट्रांसफॉर्मेशन ‘दंगल’ और ‘सुल्तान’ जैसी फिल्मों की याद दिलाता है. इसमें उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन देखकर लोग हैरान तो हुए ही साथ ही वह इस फिल्म की रिलीज को लेकर भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं.
---विज्ञापन---
2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है ‘पेड्डी’
बहरहाल, अगर ‘पेड्डी’ के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म का जब से ऐलान किया गया है तभी से फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बन गई है. इसके कई गाने और टीजर वीडियो भी जारी किए जा चुके हैं. फिल्म का गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ और ‘राय राय रा रा’ बेहद चर्चित रहा है. लोगों ने इन गानों को खूब पसंद किया. यही वजह है कि इसे 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज भी मिले.
इसके अलावा अगर फिल्म ‘पेड्डी’ की रिलीज डेट और स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो इसका निर्देशन बुची बाबू ने किया है. वह इसके राइटर भी हैं. फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर के साथ ही शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म का निर्माण मैथ्री मूवी के बैनर तले किया जा रहा है. वहीं रिलीज डेट की बात करें तो फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.