क्राइम, सस्पेंस और जबरदस्त ट्विस्ट से भरपूर है 9 एपिसोड की ये सीरीज, पहली फुरसत में जरूर देखें
आपको क्राइम-थ्रिलर सीरीज और फिल्में देखना अच्छा लगता है और आजकल में देखने के लिए कोई बेहतरीन सीरीज सर्च कर रहे हैं, तो 9 एपिसोड का यह सीरीज आपके लिए काफी बेस्ट होने वाला है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
आज के समय में लोग ओटीटी पर फिल्में-सीरीज देखना पसंद करते हैं. क्योंकि एक ही प्लेटफॉर्म पर कई जॉनर की फिल्में और सीरीज मौजूद होती है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना देती है. हम भी आज एक ऐसी सीरीज लेकर आए हैं, जिसमें आपको भरपूर सस्पेंस, क्राइम और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. इस सीरीज को देखने के बाद आप यकीनन सीरीज के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार करने लगेंगे. यह शो इतना शानदार है कि अगर आपने इसे एक बार देखना शुरू कर दिया, तो आप इसे पूरा किए बिना नहीं रह पाएंगे.
इस सीरीज में आपको जबरदस्त सस्पेंस और क्राइम के साथ शानदार कहानी देखने को मिलती है, जो आपको पुरे टाइम बांधकर रखती है. सीरीज का हर एपिसोड आपको अपना दीवाना बना देगा. यह एक भारतीय सीरीज है, जिसे काफी ज्यादा पसंद किया गया था. सीरीज में आपको एक बेहद क्रूर डॉन देखने को मिलता है, जो अपनी सत्ता को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. वेब सीरीज की कहानी की शुरुआत उस वक्त होती है, जब दो मिडिल-क्लास भाई गुड्डू और बबलू पंडित क्रूर डॉन कालीन भैया के गिरोह में फंस जाते हैं. अब आप इस सीरीज नाम तो समझ ही गए होंगे. दरअसल, हम बात कर रहे हैं ‘मिर्जापुर’ सीरीज की.
‘मिर्जापुर’ सीरीज का पहला सीजन कितने एपिसोड का था?
आपको बता दें कि इस सीरीज के अब तक सीजन जारी किए जा चुके हैं. ‘मिर्जापुर’ सीरीज के पहले सीजन में 9 एपिसोड थे, जिसने आते ही ओटीटी पर तहलका मचा दिया था. हर कोई सीरीज के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहा था. हालांकि, बाद में शो के मेकर्स ने सीरीज के दो सीजन और जारी किए थे, जिसने लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी. सीरीज का दूसरा और तीसरा सीजन 10-10 एपिसोड का है. इस वेब सीरीज को आप Amazon Prime Video अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. मिर्जापुर सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्रिया पिलगांवकर, विक्रांत मैस्सी, श्वेता त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, रसिका दुग्गल और हर्षिता गौर जैसे कलाकारों ने अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है.