2 घंटे 22 मिनट की वो फिल्म, जिसने मुनाफा कमाने में दी थी Dhurandhar 2 को टक्कर, अब Jiohotstar पर आते ही हो गई ट्रेंड
Jiohotstar Trending Film: ओटीटी पर 2 घंटे 22 मिनट की एक ऐसी फिल्म आ गई है, जो आते ही ट्रेंड हो गई है. फिल्म को आईएमडीबी पर भी तगड़ी रेटिंग मिली है और इसने 'धुरंधर 2' को भी टक्कर दी थी. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है?
Jiohotstar Trending Film: ओटीटी पर फिल्मों और सीरीज का आना-जाना तो लगा रहता है, लेकिन कुछ मूवीज और वेब सीरीज ऐसी होती हैं, जो ओटीटी पर आते ही छा जाती हैं और अपना कब्जा कर लेती हैं. इन दिनों एक फिल्म ऐसी है, जो जियोहॉटस्टार पर अपना कब्जा किए हैं और ये वो फिल्म है, जिसने मुनाफे के मामले में ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्म को टक्कर दी थी. अब आपको मन में भी सवाल होगा कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? तो आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
मलयालम कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘वाझा 2’
दरअसल, ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि मलयालम कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘वाझा 2’ है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना खूब कमाल दिखाया था और अब ये ओटीटी पर भी आते ही छा गई है. 2 घंटे 22 मिनट की फिल्म ‘वाझा 2’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था.
---विज्ञापन---
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को टक्कर
वहीं, अगर कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मुनाफा कमाने के मामले में रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ दिया था. इस फिल्म ने बजट की तुलना में 700 प्रतिशत से ज्यादा का कारोबार किया था.
जियो हॉटस्टार पर कर रही ट्रेंड
फिल्म ‘वाझा 2’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर आ गई है. जियो हॉटस्टार पर आते ही इस फिल्म ने अपना कब्जा कर लिया है. अब ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर मस्ट वॉच मूवी बन गई है और नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है. इस मलयालम फिल्म में आपको जबरदस्त कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिलेगा और यही आपको फिल्म के आखिर तक बांधे रखता है.
---विज्ञापन---
फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग
फिल्म ‘वाझा 2’ की सफलता और पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसकी आईएमडीबी रेटिंग से भी लगा सकते हैं. इंटरनेट मूवी डेटाबेस वेब साइट की तरफ से फिल्म ‘वाझा 2’ को 8.2/10 की धांसू रेटिंग मिली है. ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. अगर आपने भी इस फिल्म को अबतक नहीं देखा है, तो आप इसे जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.