Operation Safed Sagar Trailer Out: ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, देशभक्ति से भर देगा हर सीन, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने आज यानी 20 जुलाई को फिल्म 'ऑपरेशन सफेद सागर' का ट्रेलर जारी कर दिया है, जो एक मिलिट्री ड्रामा है. यह मूवी साल 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय वायु सेना की कार्यवाही को दिखाया गया है.
Operation Safed Sagar Trailer Out: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने 20 जुलाई 2026 को सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का एक दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है. यह सीरीज साल 1999 के कारगिल युद्ध पर आधारित है, जिसमें भारतीय वायु सेना के साहस को दिखाया गया है. यह एक मिलिट्री ड्रामा है, जिसे देखने के बाद हर किसी के दिल में देशभक्ति भर देगा. ओटीटी पर स्ट्रीम हुआ यह ट्रेलर तीन मिनट का है.
इस दमदार ट्रेलर का आगाज साल 1999 के कारगिल युद्ध के बैकग्राउंड से किया जाता है. ट्रेलर में साफ देखा जाता है कि भारतीय सेना पहाड़ी इलाकों में ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चल रही है और बढ़ती हुई चुनौतियों का डट कर सामना कर रही है. हालांकि, जब यह संघर्ष हद से ज्यादा बढ़ जाता है, तो फिर भारतीय वायु सेना को इस ऑपरेशन के लिए बुलाया जाता है, जिसका नाम ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ रखा गया था. यह एक ऐसा मिशन है, जो काफी ज्यादा ऊंचाई पर किया गया था. यह मूवी सच्ची घटना पर बनाई गई है.
ट्रेलर में आगे एक जबाज इंडियन एयर फोर्स के फाइटर फाइटर पायलटों को दिखाया गया है, जो अपने देश के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता है. वायु सेना एक ऐसे मिशन की तैयारी में जूट जाती है, जहां उन्हें अपने संकल्प, साहस और कर्तव्य की अग्नि परीक्षा होने वाली है. इस सीरीज के ट्रेलर में शानदार हवाई दृश्यों देखने को मिलते हैं. इतना ही नहीं ट्रेलर में आपको इस अफसरों के परिवार के इमोशनल पल भी देखने को मिले हैं.
‘ऑपरेशन सफेद सागर’ सीरीज का निर्देशन ओनी सेन ने किया है. इस सीरीज को बनाने से पहले भारतीय वायु सेना के पूर्व सैनिकों से बातचीत की थी. इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 7 अगस्त को रिलीज किया जाएगा.
हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/Operation Safed Sagar Trailer Out: 'ऑपरेशन सफेद सागर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, देशभक्ति से भर देगा हर सीन, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?