O Romeo Box Office Collection Day 2: Valentine Day पर ‘ओ रोमियो’ का कैसा रहा हाल? दूसरे दिन शाहिद कपूर की फिल्म ने की इतनी कमाई
शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. दरअसल फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रही है. फिल्म ने पहले दिन करीब 8.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितने का कलेक्शन किया है.
'ओ रोमियो' ने दूसरे दिन कितने का किया कलेक्शन (File Photo)
---विज्ञापन---
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. शाहिद कपूर की इस फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डीमरी भी लीड रोल में नजर आ रही है. ‘ओ रोमियो’ को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है. दरअसल, यह फिल्म रिलीज से पहले ही काफी चर्चाओं में रही है. लेकिन अब यह फिल्म वैलेंटाइन वीक पर रिलीज की गई है. फिल्म ने पहले दिन शानदार कलेक्शन किया था. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितने का कलेक्शन किया है.
आपको बता दें कि शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन 8.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 12.25 करोड़ रुपये छाप डाले हैं. ओ रोमियो ने दो दिनों में लगभग 20.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. लेकिन अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म रविवार को कितने का कारोबार करती है. आपको बता दें कि इन दिनों सिनेमाघरों में कई सारी फिल्म चल रही है. इसके बावजूद फिल्म ने तगड़ी कमाई की है.
शाहिद कपूर की फिल्म रिलीज से पहले ही काफी विवादों में रही है. दरअसल, फिल्म में शाहिद ने हुसैन उस्तारा का किरदार निभा रहे हैं, जिसे लेकर हुसैन शेख (हुसैन उस्तारा) बेटी ने कोर्ट में याचिका दायर किया था. इस याचिका में हुसैन शेख की बेटी ने दावा किया था कि फिल्म में उनके पिता की कहानी दिखाई गई है. लेकिन बाद में कोर्ट ने हुसैन शेख की बेटी की याचिका को खारिज कर दिया था. आपको बता दें कि इस फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा तृप्ति डिमरी, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, नाना पाटेकर और फरीदा जलाल जैसे कई दमदार कलाकार अहम रोल में नजर आए हैं.
हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/O Romeo Box Office Collection Day 2: Valentine Day पर ‘ओ रोमियो’ का कैसा रहा हाल? दूसरे दिन शाहिद कपूर की फिल्म ने की इतनी कमाई