‘Mohabbatein’ से ‘Fanaa’ तक, 1600 गानों में सीटी बजाकर मशहूर हुआ था ये कलाकार
बॉलीवुड में आज तक कई सारे गाने रिलीज हुए हैं, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आए हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे कलाकार के बारे में बताएंगे, जिसने लगभग 1600 गानों में अपनी सीटी का बैकग्राउंड म्यूजिक दिया है, जिसमें से कई गाने आईकॉनिक साबित हुए हैं.
आज के दौर में हर कोई बॉलीवुड का गाना सुनना काफी ज्यादा पसंद करता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे कलाकार के बारे में बताएंगे, जिसने हिंदी सिनेमा के कई गानों में सिर्फ सीटी का बैकग्राउंड म्यूजिक दिया है. इतना ही नहीं इस कलाकार की सीटी ने इन गानों को एक अलग पहचान दिला दी है. अगर आपको भी बॉलीवुड के गाने सुनना पसंद है, तो आपने भी ये गाने जरूर सुना होगा.
हम जिस कलाकार की बात कर रहे हैं, उसने 1, 2 और 5 गानों में नहीं बल्कि 1600 गानों में अपनी सीटी की आवाज दी है. आपने भी बॉलीवुड की गानों में सीटी की अवाज जरूर सुनी होगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो कौन-सा कलाकार है, जिसने यह आवाज दी है. अगर आपका भी जवाब नहीं में हैं, तो आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है. दरअसल, इस कलाकार का नाम नागेश सुर्वे (Nagesh Surve) है. नागेश ने बॉलीवुड के लगभग 1600 गानों में बार सीटी बजाई है.
आपको बता दें कि नागेश सुर्वे ने अपनी सीटी की आवाज मोहब्बतें का गाना चलते-चलते, धूम 2 का टाइटल सॉन्ग, फना के चांद सिफारिश सॉन्ग, सत्या के सपने में मिलती है गानों में दिया है. बॉलीवुड के ये गाने आज के दौर में आईकॉनिक सॉन्ग बन चुके हैं. इन गानों में भी नागेश सुर्वे ने सीटी की आवाज दी है. बता दें कि साल 1975 में एक नागेश सर्वे ने एक प्रोफेशनल सीटी बजाने वाले के तौर पर अपना करियर की शुरुआत की थी. बता दें कि नागेश बचपन में ही पड़ोस के बच्चों द्वारा बजाई जाने वाली सीटियों की नकल किया करते थे. आपको आज भी 90’s के सॉन्ग में नागेश सुर्वे की सीटी की आवाज सुनने को मिल जाएगी.