एक लाश, चार लोग और ढेर सारे राज… OTT पर रिलीज होते ही छाई ये सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म
OTT पर इन दिनों एक नई फिल्म रिलीज हुई है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. इस फिल्म में अर्जुन माथुर और रसिका दुग्गल ने अहम किरदार निभाया है. यह एक ब्लैक कॉमेडी (Dark Comedy) मूवी है, जिसे आप डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. इस फिल्म में आपको सस्पेंस और कॉमेडी का तगड़ा कॉम्बिनेशन देखने को मिलने वाला है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
इन दिनों ओटीटी पर अंशुमन झा द्वारा निर्देशित ब्लैक Comedy Thriller मूवी काफी ज्यादा देखी जा रही है. इस मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है. यह फिल्म 10 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. इस मूवी को थिएटर्स में काफी ज्यादा पसंद किया गया था. वहीं अब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है. इस फिल्म में अर्जुन माथुर, परेश पाहुजा, जोहा रहमान और रसिका दुगल ने अहम किरदार निभाया है.
हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ है. सिनेमाघरों के बाद यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म Jio Hotstar पर स्ट्रीम की जा रही है. इस मूवी में आपको शानदार सस्पेंस के साथ जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलने वाला है. यह फिल्म 30 मई 2026 को ओटीटी पर रिलीज की गई है और यह मूवी स्ट्रीम होते ही लोगों की पहली पसंद बन गई है. ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ फिल्म में आपको नक्सलवाद, सांस्कृतिक विस्थापन को बड़े ही सरल तरीके के साथ ‘डार्क कॉमेडी’ के जरिए पेश किया गया है. आप भी इन दिनों फैमिली के साथ ओटीटी देखने के लिए बढ़िया फिल्म तलाश रहे थे, तो यह मूवी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित होने वाला है.
किस OTT पर प्लेटफॉर्म पर देखें ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’
आपको बता दें कि इस मूवी की कहानी इंग्लैंड में रहने वाले एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. इस फिल्म की कहानी उस वक्त खतरनाक मोड़ लेती है, जब एक संदूक में छिपी लाश को लेकर मजाक किया जाता है. मूवी की शुरुआत में जो बात एक मजाक से शुरू होती है, वो धीरे-धीरे शक में बदल जाती है. यह मूवी आपको डराने के साथ-साथ हसने पर भी मजबूर कर देती है. फिल्म में अर्जुन माथुर (रोहित), रसिका दुगल (इरा), परेश पाहुजा (डॉ. बासुकीनाथ) और जोहा रहमान (सान्या) का किरदार निभाया है. यह फिल्म आपको अंत तक स्क्रीन से नजर नहीं हटाने देती है. इस मूवी को आप जियो हॉटस्टार पर वॉच कर सकते हैं.