कैम्ब्रिज का सपना और सरकारी स्कूल की जंग, KK Menon की नई सीरीज Adarsh Baal Vidyalaya का ट्रेलर हुआ रिलीज
ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर एक नई सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे लोग काफी प्यार और सपोर्ट देते हुए नजर आ रहे हैं. इस सीरीज में के के मेनन ने अहम किरदार निभाया है. चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में.
Prime Video पर के के मेनन की नई सीरीज का आज यानी 13 जुलाई को ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. सीरीज के ट्रेलर को दर्शकों का भरपूर प्यार देखने को मिल रहा है. लोग सीरीज के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भी नजर आ रहे हैं. इस सीरीज का डायरेक्शन हिमांक गौर ने किया है. सीरीज का ट्रेलर देखने के बाद साफ पता चल रहा है कि यह सीरीज कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर होने वाली है.
हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल Adarsh Baal Vidyalaya है. इस सीरीज में एक्टर के के मेनन ने ज्ञानेश्वर त्रिपाठी का किरदार निभाया है. जो एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर हैं, जो बेहद शांत-मिजाज के हैं. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी (के के मेनन) की जिंदगी उस वक्त बदल जाती है, जब उन्हें पता चलता है. दिल्ली के जिन 10 स्कूलों के रिजल्ट सबसे अधिक होंगे, उसके हेडमास्टर को कैम्ब्रिज में सरकारी ट्रेनिंग प्रोग्राम में जाने का मौका मिलेगा. इस प्रोग्राम में जाने के लिए ज्ञानेश्वर त्रिपाठी काफी संघर्ष करते हैं और बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए काफी मेहनत करते हैं.
यह खबर सुनने के बाद ज्ञानेश्वर त्रिपाठी (के के मेनन) जिम्मा उठाते हैं कि उनका स्कूल सबसे बेहतर रिजल्ट देगा. हालांकि, इसे लेकर उन्हें कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है. यह सीरीज आपको अंत तक बांधकर रखती है. इस वेब सीरीज में आपको छू लेने वाला ड्रामा देखने को मिलने वाला है. सीरीज की कहानी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी और ‘आदर्श बाल विद्यालय’ स्कूल के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. इस सीरीज में के के मेनन के साथ अर्चना पूरन सिंह, उर्मिला देवी, अभिमन्यु सिंह, नवीन कस्तूरिया, प्रसन्ना बिष्ट, देवेन भोजानी, और अजितेश गुप्ता अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. आपको बता दें कि ‘आदर्श बाल विद्यालय’ सीरीज 24 जुलाई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है. यह सीरीज भारत के साथ 240 से ज्यादा देशों में रिलीज की जाएगी.