Katrina Kaif ने बेटे विहान की पहली बार दिखाई प्यारी झलक, बर्थडे पार्टी की तस्वीरें हुईं वायरल
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने 8 महीने बाद अपने बेटे विहान के साथ बर्थडे पार्टी की झलकियां पोस्ट की हैं. कैटरीना ने इसे काफी खास बताया है.
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ मां बनने के बाद से ही वो लाइमलाइट से काफी दूर हो गई हैं. हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती है. एक्ट्रेस कभी कभार अपने फ्रैंस को मदरहुड फेज की झलक दिखाती हुई रहती हैं. कैटरीना कैफ ने अपने जन्मदिन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किया है. यह बर्थडे सेलिब्रेशन उनके लिए काफी खास था, क्योंकि कैटरीना ने पहली बार अपना बर्थडे सेलिब्रेशन बेटे विहान के साथ मनाया है.
बर्थडे सेलिब्रेट हुए आज यानी 19 जुलाई को 3 दिन बीत चुके हैं. लेकिन कैटरीना कैफ ने अब सोशल मीडिया पर बर्थडे पार्टी की फोटो शेयर की है इस फोटो में उनके दुलारे राजा बेटा विहान की झलकियां दिखाई दी है. एक्ट्रेस एक फोटो में अपने बेबी बॉय के पैर पर किस करती हुई नजर आ रही हैं.
कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा, ‘आप मेरे लिए अनमोल आशीर्वाद हैं, मैं हमेशा शुक्रगुजार रहती हूं, यह सबसे अच्छा जन्मदिन, आप (पति) भी कुछ कम नहीं हैं… इन फोटोज में विक्की कौशल भी नजर आ रहे हैं एक तस्वीर में विक्की और कैटरीना एक साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी फोटो में उनका बेटा विहान कैटरीना कैफ से खेलता हुआ नजर आ रहा है. बाकी फोटोज में कैटरीना कैफ खुद में खोई हुई नजर आ रही है.
आपको बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी. 4 साल बाद 7 नवंबर 2025 को वह पेरेंट्स बने थे. कपल ने घर में एक नए मेहमान का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने विहान रखा है. विहान को जन्म लिए 8 महीने हो चुके हैं. लेकिन कपल ने अभी तक उनका चेहरा रिवील नहीं किया है. हालांकि, कैटरीना अक्सर अपने बेबी बॉय की झलकियां शेयर करती रहती हैं.