3550 सीढ़ियां चढ़कर ‘तिरुपति’ दर्शन करने पहुंचीं ये खूबसूरत एक्ट्रेस, मूवी की सफलता के लिए मांगी थी मन्नत
Janhvi Kapoor Tirupati Balaji Visit: तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के लिए बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने 3550 सीढ़ियां चढ़ीं. उन्होंने अपनी हालिया फिल्म 'पेद्दी' (Peddi) की सफलता के लिए यह मन्नत मांगी थी.
Janhvi Kapoor Tirupati Balaji Spiritual Visits: राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ (Peddi) आज रिलीज हुई, जिसकी सफलता के लिए एक्ट्रेस तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची. उन्होंने 3550 सीढ़ियां चढ़कर अपनी फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की है. साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ उनकी यह पहली फिल्म है.
जाह्नवी कपूर ने VIP दर्शके का विकल्प चुनने की बजाय, आम श्रद्धालुओं की तरह अलिपिरी मार्ग का कठिन रास्ता चुना. उन्होंने नंगे पैर सीढ़ियां चढ़कर श्रद्धा के साथ तिरुमला की 3,550 सीढ़ियां चढ़ीं और दर्शन किए. इस दौरान उनके चेहरे पर भगवान के लिए श्रद्धा साफ नजर आ रही थी.
सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें जाह्नवी कपूर पहले एक बेहद साधारण पिंक एथनिक सूट (कुर्ती-पलाज़ो) में सीढ़ियां चढ़ती नजर आईं. बाद में मंदिर पहुंचने पर उन्होंने पारंपरिक सिल्क साड़ी पहनकर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा-अर्चना की.
इस चढ़ाई के दौरान जाह्नवी कपूर काफी थक गई थी. उनकी थकान चेहरे पर साफ झलक रही थी. वे रास्ते में बने शेड्स के नीचे बैठकर आराम करते हुए और पानी पीते हुए नजर आईं. इस दौरान उनके कई साथी और श्रद्धालू भी मौजूद थे.
---विज्ञापन---
मां श्रीदेवी की परंपरा को रख रही हैं जारी
तिरुपति बालाजी मंदिर से जाह्नवी का नाता बेहद पुराना है. उनकी दिवंगत मां और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) की भी इस मंदिर में अटूट आस्था थी. जाह्नवी कपूर अपनी जिंदगी के हर बड़े और खास मोड़ पर आशीर्वाद लेने तिरुपति जरूर पहुंचती हैं. इससे पहले भी कई मौकों पर जाह्नवी को तिरुपति बालाजी में दर्शन करते हुए देखा गया है.