Jana Nayagan की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई, 7वें दिन भी नहीं थमी रफ्तार; जानें अब तक का कलेक्शन
Jana Nayagan Box Office Collection: थलपति विजय की 'जन नायकन' सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.
Jana Nayagan Box Office Collection: थलपति विजय की लेटेस्ट फिल्म ‘जन नायकन’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. महज 1 हफ्ते में फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. थलपति विजय को एक्शन अवतार में देखकर फैंस काफी खुश हैं. ये ही वजह है कि इस फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार थलपति विजय की ‘जन नायकन’ ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.10 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 15.7% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 7वें दिन 10,359 रहे. महज 7 दिनों में फिल्म ने करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है और अपनी जगह इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में पक्की कर ली है. भारत के साथ-साथ दुनियाभर में भी फिल्म का क्रेज ऑडियंस में देखने को मिल रहा है.
‘जन नायकन’ ने 7 दिनों में भारत में अब तक 149.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 174.63 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 255.63 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है और फैंस इस फिल्म के एक्शन सीन्स को भी खूब पसंद कर रहे हैं.
थलपति विजय की ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले काफी विवादों में रह चुकी है. बता दें ये फिल्म पहले जनवरी में रिलीज होने जा रही थी, लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी नहीं दी, जिसके बाद फिल्म की रिलीज डेट पर रोक लग गई थी. वहीं इसके बाद फिल्म के मेकर्स ने कोर्ट में जाकर अपील की. वहीं काफी जद्दोजहद के बाद फिल्म की रिलीज डेट रिवील की गई और इसे 23 जुलाई को रिलीज किया गया.