Jana Nayagan Box Office Collection: ‘जन नायकन’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी! 3 दिनों में 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Jana Nayagan Box Office Collection Day 3: थलपति विजय की 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.
Jana Nayagan Box Office Collection Day 3: थलपति विजय की ‘जन नायकन’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. थलपति विजय की आखिरी फिल्म ने हर किसी का दिल जीत लिया है. थलपति विजय के साथ-साथ फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. 3 दिनों में फिल्म 100 करोड़ के करीब पहुंच गई है. चलिए आपको भी बताते हैं 3 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है.
‘जन नायकन’ की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार थलपति विजय की ‘जन नायकन’ की कमाई में तीसरे दिन उछाल देखने को मिला. फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 28.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 38.7% रही. वहीं शोज की बात करें तो तीसरे दिन फिल्म के शोज 12,299 रहे. ओपनिंग डे पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 42.70 करोड़ का कलेक्शन किया था. 3 दिनों में फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है.
भारत में फिल्म ने अब तक 92.35 करोड़ की कमाई की है. जल्द ही ये आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंचने वाला है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 108.34 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 171.84 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा 200 करोड़ के करीब पहुंचने वाला है. अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करती है.
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो थलपति विजय के साथ-साथ फिल्म में ममिता बैजू, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और प्रकाश राज लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं ये फिल्म थलपति विजय के करियर की आखिरी फिल्म है. फिल्म की एंडिंग में थलपति विजय को ट्रिब्यूट भी दिया गया है. एक्टर के करियर की जर्नी देखकर फैंस भी काफी इमोशनल नजर आए.