Jana Nayagan BO Collection: 10वें दिन बढ़ी ‘जन नायकन’ की रफ्तार, दूसरे शनिवार बॉक्स ऑफिस पर छापे करारे नोट
Jana Nayagan Box Office Collection: थलपति विजय की 'जन नायकन' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है. चलिए आपको भी बताते हैं 'जन नायकन' ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.
Jana Nayagan Box Office Collection: थलपति विजय की ‘जन नायकन’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं. पहले हफ्ते धमाकेदार कमाई करने के बाद दूसरे हफ्ते फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. वहीं अब 10वें दिन फिल्म की कमाई की रफ्तार बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. थलपति विजय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. चलिए जानते हैं थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ने अब तक कितनी कमाई की है.
‘जन नायकन’ की कमाई बढ़ी
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘जन नायकन’ की कमाई की रफ्तार 10वें दिन बढ़ती दिखाई दी. फिल्म ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.80 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 36.3% रही. वहीं शोज की बात करें तो 10वें दिन फिल्म के शोज 4,202 रहे. हालांकि पहले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते फिल्म ने कम कमाई की है. लेकिन वीकेंड पर अब फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली है. अब अपकमिंग वीक में भी फिल्म करोड़ों की कमाई कर सकती है.
‘जन नायकन’ ने 10 दिनों में भारत में अब तक 164.90 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 192.50 करोड़ है. वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 280.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. बहुत जल्द फिल्म का ये आंकड़ा 300 करोड़ पार कर लेगा. बता दें 10 दिनों बाद भी सोशल मीडिया पर भी फिल्म के खूब चर्चे हो रहे हैं.
थलपति विजय की ‘जन नायकन’ उनके करियर की आखिरी फिल्म है. जब फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था, तभी थलपति विजय ने अनाउंस कर दिया था कि ये फिल्म उनके करियर की आखिरी फिल्म होने वाली है. इसके बाद से ही फैंस के बीच इस फिल्म का क्रेज काफी बढ़ गया था. दरअसल अब थलपति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं तो उन्होंने फिल्मों को छोड़ दिया है और वो अब सिर्फ जनता की सेवा करेंगे.