Jana Nayagan Box Office Collection: थलपति विजय की ‘जन नायकन’ ने ओपनिंग डे पर की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
Jana Nayagan Box Office Collection: थलपति विजय की 'जन नायकन' सिनेमाघरों में तहलका मचा रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के खूब चर्चे हो रहे हैं. पहले दिन धमाकेदार कमाई करने के बाद फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की.
Jana Nayagan Box Office Collection: थलपति विजय की ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है. सोशल मीडिया पर भी थलपति विजय की एक्शन से भरपूर फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. लंबे समय से थलपति विजय के फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे, वहीं अब इस फिल्म ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं थलपति विजय की ‘जन नायकन’ ने अब तक कितनी कमाई की है.
‘जन नायकन’ ने पहले दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘जन नायकन’ ने पहले दिन 41 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 41.6% रही. वहीं शोज की बात करें तो पहले दिन फिल्म के शोज 13,067 रहे. पहले ही दिन धमाकेदार कमाई करने के बाद सोशल मीडिया पर भी फिल्म के खूब चर्चे हो रहे हैं. थलपति विजय की ये फिल्म उनके करियर की आखिरी फिल्म है. फैंस इसे देखकर काफी इमोशनल भी हो रहे हैं.
‘जन नायकन’ का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 48.27 करोड़ है. पहले ही दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 78.27 करोड़ हो गया है. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर सकती है. थलपति विजय के फैंस इस फिल्म का जनवरी से इंतजार कर रहे थे. जनवरी के बाद इस फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया था, जिसके बाद इसे 23 जुलाई को रिलीज किया गया.
बता दें थलपति विजय ने इस फिल्म की रिलीज से पहले ही घोषणा कर दी थी कि ये उनके करियर की आखिरी फिल्म है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद थलपति विजय फिल्मों से दूरी बना रहे हैं. एक्टर की इस फिल्म से फैंस के इमोशन्स जुड़े हुए हैं. वहीं इस फिल्म ने काफी विवाद भी झेला और अब फाइनली फिल्म सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. फिल्म में थलपति विजय के साथ-साथ ममिता बैजू, पूजा हेगड़े, प्रकाश राज और बॉबी देओल लीड रोल में हैं.