Jana Nayagan Advance Booking: रिलीज से पहले ही थलपति विजय की ‘जन नायकन’ ने कमाए करोड़ों, एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल
Jana Nayagan Advance Booking: थलपति विजय की 'जन नायकन' ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. फैंस इस फिल्म की रिलीज डेट का महीनों से इंतजार कर रहे थे और अब फाइनली ये आज सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.
Jana Nayagan Advance Booking: थलपति विजय की ‘जन नायकन’ की थिएटर रिलीज का हर किसी को इंतजार है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. थलपति विजय की ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट जनवरी से अटकी हुई है. अब फाइनली ये फिल्म थिएटर्स में आज रिलीज होने जा रही है. फिल्म ने रिलीज से पहले ही मेकर्स को मालामाल कर दिया है. थलपति विजय की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों की बंपर कमाई कर ली है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.
‘जन नायकन’ की एडवांस बुकिंग
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘जन नायकन’ ने एडवांस बुकिंग में ब्लॉक सीट्स के साथ 28.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं पूरे भारत में फिल्म ने 22.26 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म के अब तक 1005756 टिकट्स बिक चुके हैं. हिंदी में टिकट्स बिकने का आंकड़ा 7592, तमिल में 976134 और तेलुगु में 22030 है. फिल्म के अब तक 11978 शोज बुक हो चुके हैं.
वहीं एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा कमाई आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना और दिल्ली में हुई है. आंध्र प्रदेश में 50.4 लाख, गुजरात में 20.45 लाख, महाराष्ट्र में 95.56 लाख, तमिलनाडु में 13.88 करोड़, तेलंगाना में 88.4 लाख और दिल्ली में 31.33 लाख की कमाई हुई है. इन आंकड़ों को देखकर लग रहा है कि पहले दिन थलपति विजय की ‘जन नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करने वाली है.
बता दें थलपति विजय की ‘जन नायकन’ को पहले जनवरी में रिलीज किया जा रहा था, लेकिन सेंसर बोर्ड से फिल्म की रिलीज को हरी झंडी नहीं मिल सकी. इसके बाद मेकर्स ने कोर्ट में जाकर सेंसर बोर्ड के खिलाफ केस कर दिया, जिसके बाद फिल्म कानूनी विवाद में फंस गई. वहीं मामला सुलझने के बाद सेंसर बोर्ड ने फाइनली फिल्म को हरी झंडी दी और अब ये फिल्म आज यानी 23 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. वहीं ये फिल्म थलपति विजय की आखिरी फिल्म है.