गोविंदा के बेटे और जॉनी लीवर की बेटी की शादी का AI वीडियो वायरल, जेमी लीवर ने दिया मजेदार रिएक्शन
Govinda Son Yashvardhan Johnny Lever Daughter Jamie Lever: गोविंदा के बेटे यशवर्धन और जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर की शादी का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं अब जेमी लीवर ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक और वीडियो शेयर कर सच्चाई बताई है.
(Pic Credit- Instagram) जेमी लीवर और यशवर्धन की शादी की अफवाह हुईं वायरल
---विज्ञापन---
Govinda Son Yashvardhan Johnny Lever Daughter Jamie Lever: बॉलीवुड स्टार गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर यशवर्धन और जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर की शादी की अफवाहें तेजी से वायरल हो रही हैं. वहीं अब जेमी लिवर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस बता रही हैं कि यशवर्धन और उनकी जो शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो AI जनरेटेड है. सोशल मीडिया जेमी लिवर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
यशवर्धन और जेमी की शादी का वीडियो वायरल
दरअसल कुछ दिनों से जेमी लिवर और यशवर्धन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों की शादी देखने को मिल रही है. इससे फैंस भी कंफ्यूज हो गए कि दोनों की शादी हुई है या नहीं. वहीं अब जेमी लिवर ने फैंस की इस कंफ्यूजन को दूर कर दिया है. जेमी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो शादी के दावों को झूठा बता रही हैं. साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो फर्जी है और एआई जनरेटेड है.
एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘मुझे पता है कि बहुत से लोग मेरी शादी के लिए काफी परेशान हैं. लोग सोच रहे हैं कि मेरी शादी कब होगी, होगी भी या नहीं. इसी वजह से एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मेरी फेक शादी हो रही है. पहले मुझे ये वीडियो काफी मजेदार लगा और मैं इस वीडियो को एन्जॉय कर रही थी. मैं और मेरे कजिन एक-दूसरे को ये वीडियो शेयर कर हंस रहे थे. लेकिन अब हालात खराब होते जा रहे हैं, लोग मुझे शादी की बधाईयां दे रहे हैं. मुझे बहुत फोन आ रहे हैं.’
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ये वायरल वीडियो पूरी तरह से फर्जी है. एक्ट्रेस ने मजाक में कहा कि इस वीडियो के बाद मेरे लिए दिक्कत खड़ी हो गई है, जो लोग मुझे शादी के लिए रिश्ते भेज रहे थे अब उन्हें भी लग रहा होगा कि मेरी शादी हो गई है. साथ ही एक्ट्रेस ने जिसने भी ये अफवाह फैलाई है मजेदार तो है. लेकिन अब जो लोग मुझे शादी के लिए बधाई दे रहे हैं तो उनसे मैं माफी मांगना चाहूंगी कि आपको अभी और इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि मेरी शादी में अभी थोड़ा समय है. वहीं फैंस को जैमी लिवर का ये फनी अंदाज काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर जैमी का ये वीडियो भी वायरल हो गया है.