मां के निधन से टूट गए थे Govinda, नर्मदा नदी में देने जा रहे थे जान; ‘हीरो नंबर 1’ का छलका सालों पुराना दर्द
गोविंदा ने हाल ही में अपनी लाइफ से जुड़ा एक गहरा राज अपने फैंस के साथ रिवील किया है. एक्टर ने बताया कि वो अपनी मां के निधन से बुरी तरह टूट गए थे. चलिए आपको भी बताते हैं एक्टर ने और क्या कुछ कहा.
Govinda Latest News: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहते हैं. इस बार एक्टर ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक पुराना राज फैंस के साथ शेयर किया है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने बताया कि वो अपनी मां निर्मला देवी के निधन से बुरी तरह टूट गए थे. वहीं एक्टर मां के निधन से इतने ज्यादा सदमे थे कि नर्मदा नदी में अपनी जान देने जा रहे थे. वहीं इस खबर से फैंस भी परेशान हो गए हैं. सोशल मीडिया पर एक्टर का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा.
गोविंदा ने शेयर किया पुराना राज
गोविंदा ने हाल ही में ANI से बातचीत करते हुए अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक गहरा राज बताया है. एक्टर ने कहा कि जब उनकी मां निर्मला देवी का निधन हुआ था तो वो बुरी तरह से टूट चुके थे. एक्टर ने उस किस्से को याद करते हुए कहा, ‘मैं बहुत दर्द में था. मुझे लगने लगा था कि सब कुछ खत्म हो गया है. मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि इस दुख से कैसे निकला जाए. मैं नर्मदा नदी पर था. मैंने सोचा कि अगर मैं नदी में थोड़ा आगे और जाऊंगा तो अपनी मां से मिल सकूंगा और मैं ये सोचते हुए नदी में उतर गया.’
एक्टर ने आगे कहा, ‘कुछ हद तक मुझे आत्महत्या करने का ख्याल आ रहा था. मैं अपनी मां से बहुत प्यार करता था और उनसे गहराई से जुड़ा था.’ एक्टर ने बताया कि जब मैं नदी में उतर गया था तो राम कुंडल नाम के एक पुजारी ने मुझे देखा और मेरी बाहर निकलने में मदद की. उसके बाद मुझे एहसास हुआ कि मैं जो करने जा रहा था वो गलत है. जिसके बाद मैं पीछे हट गया. इससे मैंने सबक सीखा और मैंने खुद को समझाया कि मुझे अपने बच्चों के लिए जीना है.
गोविंदा के इस खुलासे को सुनकर फैंस भी चौंक गए हैं. गोविंदा कई सालों से इस राज को अपने अंदर दबाकर बैठे थे और अब उन्होंने अपने फैंस के साथ इस राज को शेयर किया है. बता दें गोविंदा की मां निर्मला देवी मशहूर शास्त्रीय सिंगर और एक्ट्रेस थीं. साल 1996 में उनका 69 की उम्र में निधन हो गया था. वहीं गोविंदा ने भी अपनी मां के नक्शेकदम पर चलते हुए बॉलीवुड में वो मुकाम हासिल किया जिसे पाने का सपना हर कलाकार देखता है.