7 साल बाद बड़े पर्दे पर होगा ‘हीरो नंबर 1’ का कमबैक! Govinda ने अपकमिंग फिल्मों का किया ऐलान
Govinda Comeback: गोविंदा 7 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाले हैं. हाल ही में एक कॉन्फ्रेंस के दौरान एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्मों का ऐलान किया है. वहीं इसके बाद से ही फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं.
Govinda Comeback: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा ने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक मूवीज देकर ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. अपनी डांसिंग और एक्टिंग से गोविंदा ऑडियंस के दिलों पर सालों से राज करते आ रहे हैं. वहीं लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब गोविंदा एक बार फिर इंडस्ट्री में कमबैक करने के लिए तैयार हैं. हाल ही में गोविंदा ने अपनी अपकमिंग फिल्मों का ऐलान किया है. गोविंदा के फैंस उनको स्क्रीन पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.
गोविंदा करेंगे कमबैक
गोविंदा ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. यहां उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्मों का पोस्टर जारी कर अपने कमबैक का ऐलान किया. वहीं उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में कई नए-नए एक्टर्स भी देखने को मिलेंगे. गोविंदा की अपकमिंग फिल्मों का टाइटल भी रिवील हो गया है. एक्टर की फिल्मों का नाम ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ है. वहीं एक्टर ने ये भी कहा कि अगली बार फिल्म की स्टारकास्ट से भी रूबरू कराया जाएगा.
गोविंदा ने फिल्मों के बारे में बताते हुए कहा कि ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ दोनों फिल्में यंगस्टर्स के लिए बनाई गई है. इसमें दिखाया गया है कि युवा कैसे कभी-कभी अपनी लाइफ में भटक जाते हैं. वहीं भीड़ में ये युवा खुद को खोया हुआ महसूस करने लगते हैं. फिल्म की कहानी ये ही बताएगी कि लोगों को आत्मविश्वास से भरपूर अपनी जड़ों से हमेशा जुड़े रहना चाहिए.
फिल्मों की एक खास बात ये भी है कि गोविंदा इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ-साथ इन फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं. वहीं गोविंदा के फैंस इन फिल्मों की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें आखिरी बार गोविंदा को साल 2019 में आई फिल्म ‘रंगीला राजा’ में देखा गया था. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. इसके बाद से गोविंदा स्क्रीन से गायब हो गए थे.